Bihar Board Results 2024 Date: बीएसईबी इंटर के नतीजे मार्च अंत तक, उसके बाद मैट्रिक का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

Published : Mar 13, 2024, 11:57 AM ISTUpdated : Mar 13, 2024, 11:58 AM IST
BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2024 Date Time Latest Updates

सार

BSEB Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकेंगे। जानिए बिहार बोर्ड रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट क्या है।

BSEB Bihar Board 10th, 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे छोत्रों को बता दें कि बोर्ड के एक सूत्र के अनुसार बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) इस महीने के अंत तक कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट और उसके एक सप्ताह बाद कक्षा 10वीं (मैट्रिक) रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों की सही तारीख और समय पर अब तक किसी तरह की कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दी गई है। संभावना है कि बोर्ड जल्द ही अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर बिहार बोर्ड 12वीं और 10वीं रिजल्ट 2024 जारी करने की डेट और टाइम के बारे में जानकारी शेयर करेगा।

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का आंसर की जारी

बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आंसर की जारी कर दी गई है। 12वीं कक्षा के लिए ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी गई है जबकि 10वीं कक्षा के लिए यह खुली है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड

दोनों परीक्षाओं के ऑनलाइन स्कोरकार्ड biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इसे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा रिजल्ट

हर साल बीएसईबी बिहार बोर्ड रिजल्ट की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करता है, जिसमें राज्य के टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत, परीक्षा में जेंडर वाइज परफॉर्मेंस और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया, कंपार्टमेंट परीक्षा आदि शेयर की जाती है।

टॉपर्स वेरिफिकेशन

बोर्ड टॉपर्स की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए उनका वेरिफिकेशन भी करता है। एक बार टॉपर्स का वेरिफिकेशन हो जाने और रिजल्ट कपाइल हो जाने के बाद, तारीख और समय की घोषणा फेसबुक और एक्स पर की जाएगी।

पिछले साल 21 मार्च को घोषित हुआ था बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट

पिछले साल इंटर की परीक्षाएं 11 फरवरी को खत्म हुई थीं और रिजल्ट 21 मार्च को घोषित किए गए थे।

बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

एक बार बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा होने के बाद, उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब मैट्रिक (कक्षा 10वीं) या इंटर (कक्षा 12वीं) रिजल्टम लिंक खोलें।
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें।
  • अपने सब्जेक्ट वाइज मार्क्स चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें

सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2024 फाइनल आंसर की जारी, जानिए कब आयेगा रिजल्ट?

DRDO महिला साइंटिस्ट शीना रानी जिसने देश को दिया अग्नि-5, जानिए

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर