Indian Army, Airforce, Navy में कितने पद खाली? यहां देखें पूरा आंकड़ा...

Published : Mar 28, 2023, 10:35 AM ISTUpdated : Mar 28, 2023, 10:42 AM IST
Indian Army

सार

केंद्र सरकार की तरफ से राज्यसभा में जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि तीनों सेनाओं में कितने पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सेना में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी अपॉर्च्युनिटी आ सकती है।

करियर डेस्क : भारतीय आर्म्ड फोर्स (Vacancy in Indian Armed Forces) में कितने पद खाली हैं? अक्सर यह सवाल सेना भर्ती देख रहे युवाओं में होता है। अब सरकार ने इस आंकड़े से पर्दा हटा दिया है। सोमवार को राज्यसभा में इसकी जानकारी देते हुए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि तीनों सशस्त्र बलों में करीब 1.55 लाख कर्मियों की कमी है। जिसमें से आर्मी में सबसे ज्यादा वैकेंसी है। आर्मी में अकेले ही 1.36 लाख पद खाली हैं। आइए जानते हैं इंडियन आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में कितने पद खाली हैं...

सेना में कितने पद खाली हैं

अजय भट्ट ने बताया कि भारतीय सेना में 8,129 अधिकारियों के पद खाली हैं। इसमें आर्मी मेडिकल कोर और आर्मी डेंटल कोर भी शामिल हैं। मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) में 509 पद और जेसीओ के साथ अन्य रैंक के 1 लाख 27 हजार 673 पद खाली हैं। उन्होंने बताया कि सेना की तरफ से नियोजित नागरिकों में ग्रुप A में 252 पद खाली हैं। वहीं, ग्रुप B में 2,549 पद और ग्रुप C में 35,368 पदों की भर्ती की जानी है।

एयरफोर्स में कितने पद खाली

इंडियन एयरफोर्स की बात करें तो यहां अभी 7,031 जवानों की कमी है। अजय भट्ट ने जानकारी दी है कि वायुसेना में 721 अधिकारियों, 16 चिकित्सा अधिकारियों, 4,734 एयरमैन और 113 एयरमैन के बाद चिकित्सा सहायक ट्रेड के लिए खाली हैं। ग्रुप A में 22, ग्रुप B में 1303 और ग्रुप C में 5,531 पद खाली हैं।

इंडियन नेवी में खाली पदों की संख्या

अब अगर भारतीय नौसेना की बात की जाए तो यहां भी कई पद खाली हैं। नेवी में 12,428 कर्मियों के पद भरा जाना है। यहां कुल 1,653 अधिकारियों, 29 मेडिकल और डेंटल अधिकारियों और 10,746 नाविकों के पद खाली हैं। वहीं, नागरिक कर्मचारियों की बात करें तो सरकार के मुताबिक, ग्रुप A में 165, ग्रुप B में 4,207 और ग्रुप C में 6,156 पद खाली हैं।

इसे भी पढ़ें

Airforce Agniveer Recruitment 2023 : एयरफोर्स में अग्निवीर बनने का गोल्डन चांस, नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, लड़कियां भी कर सकती हैं आवेदन

 

दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी में IIT गुवाहाटी, यहां से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की पढ़ाई सबसे बेहतर

 

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर