यूपी से पंजाब तक..कब आएंगे इन राज्यों में 10वीं-12वीं के रिजल्ट, यहां जानें सही डेट और टाइम

Published : Apr 03, 2023, 03:55 PM IST
School Students

सार

बिहार बोर्ड ने सबसे पहले 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड में छात्रों का इंतजार बढ़ गया है। रिजल्ट कब आएगा इसकी हर अपडेट्स पर छात्रों की नजर है।

करियर डेस्क : बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब बाकी राज्यों में भी नतीजों (State Board Results 2023) का इंतजार हो रहा है। यूपी-एमपी से लेकर राजस्थान में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स लगातार अपडेट्स पर नजर बनाए हुए हैं। इन राज्यों में अभी परिणाम आने बाकी हैं। कुछ राज्यों में कॉपी की चैकिंग पूरी हो चुकी है। अगर आप भी बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट की तैयारी कर रहे हैं तो यहां जानें किस राज्य में कब आएंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट...

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023

सबसे बड़े बोर्ड उत्तर प्रदेश बोर्ड में हर साल 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स एग्जाम देते हैं। इस साल की बात करें तो यूपी बोर्ड में कुल 58 लाख छात्र-छात्राओं ने 10वीं-12वीं परीक्षा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड एग्जाम की कॉपी चेक हो चुकी है। इस महीने के आखिरी तक रिजल्ट (UP Board Results 2023) भी आ सकते हैं। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023

मध्यप्रदेश बोर्ड में 10वीं-12वीं में इस साल करीब 18 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए हैं। हास्कूल के एग्जाम 27 मार्च और इंटरमीडिएट के एग्जाम 1 अप्रैल तक हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मध्यप्रदेश मई में बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट (MP Board Results 2023) जारी कर सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड परिणाम 2023

राजस्थान में अभी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। 11 अप्रैल को 10वीं और 12 अप्रैल को इंटरमीडिएट की परीक्षाएं खत्म होंगी। इसके बाद कॉपियां चेक की जाएंगी। जिसमें लंबा समय लग सकता है। ऐसे में रिजल्ट (rajasthan Board Results 2023) मई लास्ट या जून में आ सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर बाकी की अपडेट्स ले सकते हैं।

पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2023

पंजाब में भी 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम खत्म हो चुके हैं। अब रिजल्ट (Punjab Board Results 2023) का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। उम्मीद है कि इसी महीने तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले हाईस्कूल और फिर इंटरमीडिएट के नतीजे जारी हो सकते हैं। ताजा अपडेट्स pseb.ac.in पर जाकर ले सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2023

अब बात उत्तराखंड बोर्ड की...यहां भी परीक्षाएं अभी चल रही हैं। 6 अप्रैल तक 10वीं-12वीं की परीक्षाएं चलेंगी। रिजल्ट मई के आखिरी तक रिलीज हो सकता है। इस साल बोर्ड एग्जाम में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। बता दें कि पिछले साल बोर्ड के नतीजे 6 जून को जारी किए गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स छात्र ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

12th साइंस में 94.4 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर बना ऑटो ड्राइवर का बेटा, 8 से 10 घंटे करता था पढ़ाई

 

परिवार चलाने पिता बेचते हैं दूध, बेटी बनीं बिहार बोर्ड 12वीं साइंस की टॉपर, सपना IAS बनना है

 

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर