CAT 2023 एडमिट कार्ड इस तारीख को, iimcat.ac.in से कैसे डाउनलोड करें, कब होगी परीक्षा ?

Published : Oct 11, 2023, 10:18 AM IST
cat 2023

सार

CAT 2023 Admit Card: कैट 2023 एडमिट कार्ड 25 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा जिसके बाद उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट www.iimcat.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। डिटेल नीचे चेक करें ।

CAT 2023: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ ने कॉमन एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड 2023 जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। कैट 2023 एडमिट कार्ड 25 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा जिसके बाद उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट www.iimcat.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। शाम 5 बजे से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

CAT 2023: कब होगी परीक्षा ?

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, CAT 2023 परीक्षा 26 नवंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। एंट्रेस एग्जाम पूरे दिन तीन अलग-अलग स्लॉट में आयोजित की जाएगी। पहला स्लॉट सुबह 8:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक, दूसरा दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और तीसरा स्लॉट शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कैट 2023 परीक्षा में तीन सेशन होंगे, जिनकी कुल अवधि 120 मिनट होगी और यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाएगी।

CAT 2023: कैट 2023 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

स्टेप 4: अपना कैट लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें- यूजर आईडी और पासवर्ड।

स्टेप 5: सारे इंफॉर्मेशन वेरिफाई होने के बाद आपका कैट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 6: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट लें।

CAT 2023: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ ये ले जाना जरूरी

कैट 2023 एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में अपने साथ वैध फोटो पहचान डॉक्यूमेंट भी ले जाना होगा जिसमें आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, कॉलेज/विश्वविद्यालय आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

SSC MTS Result 2023 Date: एमटीएस, हवलदार रिजल्ट ssc.nic.in पर जल्द, कैसे चेक करें ?

अमिताभ बच्चन के पास है ये डिग्री, पहली जॉब एग्जीक्यूटिव की, सैलरी 1640

पॉलिटिकल सांइस के छात्रों के लिए ये हैं बेस्ट नौकरियां,सैलरी लाखों में

IIT, IIM नहीं इस कॉलेज की छात्रा है राशि बग्गा, मिला 85 लाख का जॉब ऑफर

BPSC Teacher Recruitment Result 2023: कब आयेगा बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट? क्या है लेटेस्ट अपडेट जानें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Board Exams 2026: क्या अब 12वीं के छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन नहीं करा पाएंगे? जानें बोर्ड का बड़ा फैसला
बोर्ड परीक्षा का पेपर 10 मिनट पहले कैसे खत्म करें? जानें स्मार्ट तरीके