
CBSE Board Exam 2025 Day 1 Paper Analysis: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 की शुरुआत 15 फरवरी 2025 से हो गई है। इस बार भी देशभर में लाखों छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन कक्षा 10वीं का इंग्लिश पेपर और 12वीं कक्षा का एंटरप्रेन्योरशिप का पेपर संपन्न हुआ। सीबीएसई के अनुसार इस साल भारत और विदेश के 8,000 स्कूलों से लगभग 44 लाख छात्र कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जानिए CBSE Board Exam 2025 का पहले दिन का पेपर कैसा रहा।
सीबीएसई परीक्षा के पहले दिन 15 फरवरी को कक्षा 10 के छात्रों ने इंग्लिश (कम्युनिकेटिव) और इंग्लिश (भाषा एवं साहित्य) के पेपर दिए, वहीं कक्षा 12 के छात्रों के लिए एंटरप्रेन्योरशिप का पेपर आयोजित किया गया। इस बार सीबीएसई परीक्षा में करीब 44 लाख छात्र हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें भारत के साथ-साथ विदेशी स्कूलों के छात्र भी शामिल हैं।
सीबीएसई ने परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए खास दिशा-निर्देश जारी किए थे। छात्रों को सुबह 10 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य था। साथ ही, एडमिट कार्ड और रेगुलर छात्रों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति थी।
ये भी पढ़ें- CBSE 10वीं-12वीं की परीक्षा शुरू, इन छात्रों के लिए यूनिफॉर्म जरूरी! 44 लाख छात्र देंगे परीक्षा, जानें सख्त नियम
पहले दिन कक्षा 10 के छात्रों ने इंग्लिश (Communicative) और इंग्लिश (Language & Literature) के पेपर दिए। पेपर कैसा था, इसे लेकर छात्रों की राय अलग-अलग रही। रांची के छात्र शुभम कुमार ने बताया, "पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। प्रश्न आसान थे जिससे टाइम मैनेजमेंट भी सही तरीके से हो गया। वहीं छात्रा रश्मि कुमारी ने भी परीक्षा के बाद खुशी जाहिर की और कहा, "पेपर अच्छा था, उम्मीद है कि अच्छे अंक आएंगे।" ज्योति सिंह नाम की छात्रा ने भी खुश होते हुए बताया कि उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ पेपर दिया है और उनका पेपर अच्छा हुआ है।
मौसमी सिंह, HOD (अंग्रेजी), इंटरनेशनल स्कूल, रांची के अनुसार- पेपर स्ट्रक्चर अच्छी थी, जिसमें मेमोरी रिकॉल, कॉम्प्रिहेंशन और एप्लिकेशन-बेस्ड सवाल शामिल थे। हालांकि, कुछ प्रश्न अस्पष्ट थे, और पेपर में दोहराव की समस्या भी देखने को मिली। राइटिंग सेक्शन अच्छा था, लेकिन कुछ प्रश्नों की भाषा अधिक स्पष्ट हो सकती थी। कुल मिलाकर उन्होंने कहा कि भविष्य में इसमें सुधार किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- CBSE 10वीं पासिंग मार्क्स 2025: कितने नंबर लाने जरूरी? जानें पूरा ग्रेडिंग सिस्टम और कम्पार्टमेंट के नियम
सीबीएसई ने आज, 15 फरवरी 2025 को 12वीं कक्षा का एंटरप्रेन्योरशिप (066) का पेपर आयोजित किया। परीक्षा कुल 3 घंटे की थी और 70 अंकों के लिए हुई, जिसमें 30% प्रश्नों के लिए इंटरनल च्वाइस दिए गए थे। यह पेपर बिजनेस मॉडल, इनोवेशन और स्ट्रेटजी से जुड़ा था। परीक्षा देने वाले छात्रों का कहना था कि पेपर का लेवल मॉडरेट था, न बहुत आसान और न बहुत कठिन। नंबर आधारित सवाल ज्यादा कठिन नहीं थे जिससे टाइम मैनेजमेंट सही तरीके से हो गया, जिससे सभी सवालों का उत्तर देने में आसानी हुई। बिजनेस केस स्टडी आधारित प्रश्न दिलचस्प थे। कुल मिलाकर, परीक्षा संतुलित रही।
इंटरनेशनल स्कूल, रांची की बिजनेस स्टडीज और एंटरप्रेन्योरशिप के टीचर के अनुसार, इस बार का पेपर एवरेज लेवल का था। कई प्रश्न सीधे सीबीएसई के सैंपल पेपर से लिए गए थे, जिससे छात्रों को हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। हालांकि, कुछ सवाल थोड़े घुमावदार थे, जिनका उत्तर सोच-समझकर देना था।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi