
CBSE Board Exam 2025: CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) 15 फरवरी 2025 से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। अब जबकि परीक्षा में केवल कुछ ही दिन बाकी हैं, छात्र अपनी CBSE Board Exam 2025 की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। ऐसे में उनके मन में कई सवाल उठते हैं, जैसे-क्या उत्तर लिखते समय शब्द सीमा से ज्यादा जाने पर नंबर कटेंगे? क्या प्री-बोर्ड के नंबर फाइनल रिजल्ट में जोड़े जाते हैं? ऐसे में छात्रों की मदद के लिए CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर FAQs (Frequently Asked Questions) जारी किये गए हैं। इनमें से 10 महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब यहां पढ़ें।
जवाब: CBSE के अनुसार, आंसरशीट की प्रस्तुति के लिए कोई अलग अंक नहीं दिए जाते। लेकिन साफ-सुथरे, व्यवस्थित और मुख्य बिंदु अंडरलाइन करने से उत्तर बेहतर दिखता है।
सवाल: अगर कोई छात्र प्री-बोर्ड में फेल हो जाए, तो क्या उसे बोर्ड परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा?
जवाब: नहीं! CBSE का कहना है कि प्री-बोर्ड सिर्फ छात्रों की तैयारी जांचने के लिए होते हैं। यदि छात्र अन्य सभी आवश्यक शर्तें पूरी करता है, तो उसे बोर्ड परीक्षा देने से रोका नहीं जा सकता।
सवाल: अगर मैं पूरे सिलेबस को एक बार भी पूरा नहीं कर पाया, जबकि मेरे दोस्त 2-3 बार रिवीजन कर चुके हैं, तो क्या करूं?
जवाब: घबराने की जरूरत नहीं। CBSE सलाह देता है कि एक डेली स्टडी प्लान बनाएं और नियमित रूप से पढ़ाई करें। अपनी स्पीड से तैयारी करें और तनाव न लें।
ये भी पढ़ें- सर्तक रहें CBSE छात्र, इन गलतियों से रद्द हो सकती है परीक्षा, जानें UFM नियम-सजा
सवाल: क्या प्री-बोर्ड के नंबर फाइनल बोर्ड रिजल्ट में जोड़े जाते हैं?
जवाब: नहीं! CBSE स्पष्ट रूप से कहता है कि प्री-बोर्ड परीक्षा के नंबर फाइनल बोर्ड रिजल्ट में नहीं जोड़े जाते।
सवाल: क्या बोर्ड परीक्षा में व्हाइटनर और जेल पेन का इस्तेमाल किया जा सकता है?
जवाब: व्हाइटनर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, लेकिन ब्लू या रॉयल ब्लू जेल पेन का उपयोग करने की अनुमति है।
सवाल: क्या उत्तर लिखते समय शब्द सीमा पार करने पर या वर्तनी की गलतियों के लिए अंक काटे जाते हैं?
जवाब: CBSE के अनुसार, शब्द सीमा से ज्यादा लिखने पर अंक नहीं काटे जाते। लेकिन भाषा विषयों में वर्तनी और अन्य त्रुटियों के लिए अंक कट सकते हैं।
सवाल: क्या बोर्ड परीक्षा में CBSE द्वारा जारी किए गए सैंपल पेपर से ही प्रश्न पूछे जाते हैं?
जवाब: नहीं! CBSE कहता है कि सैंपल पेपर सिर्फ परीक्षा पैटर्न समझाने के लिए होते हैं। परीक्षा में प्रश्न पूरे सिलेबस से कहीं से भी आ सकते हैं। इसलिए, पूरे सिलेबस की तैयारी जरूरी है।
सवाल: क्या कुछ महत्वपूर्ण चैप्टर हैं, जिन्हें तैयार करके अच्छे अंक लाए जा सकते हैं?
जवाब: CBSE किसी भी प्रकार की सिलेक्टिव स्टडी की सलाह नहीं देता। अच्छे अंक पाने के लिए पूरे सिलेबस को समझकर पढ़ना जरूरी है।
सवाल: अगर मेरी लिखने की गति (writing speed) धीमी है और मैं समय पर उत्तर नहीं लिख पाता, तो क्या करूं?
जवाब: CBSE सलाह देता है कि लिखने का अभ्यास करें। उत्तर लिखने से पहले अपने विचार व्यवस्थित करें और समय बचाने के लिए पॉइंट्स में उत्तर लिखें। किसी प्रश्न को पूरी तरह छोड़ने से बचें।
सवाल: अगर परीक्षा से पहले पेपर लीक होने की अफवाह फैले, तो क्या करें?
जवाब: CBSE छात्रों को सलाह देता है कि अफवाहों और फेक न्यूज पर ध्यान न दें। CBSE की परीक्षा प्रणाली पूरी तरह से सुरक्षित है। अगर कोई गलत जानकारी मिले, तो तुरंत CBSE को ईमेल या फोन के जरिए सूचित करें।
CBSE Board Exam 2025 FAQs Direct Link
ये भी पढ़ें- CBSE बोर्ड एग्जाम 2025: तनाव कम करने के लिए फ्री काउंसलिंग, जानें कैसे लें फायदा
इस साल भारत और विदेशों में करीब 44 लाख छात्र 8,000 से अधिक स्कूलों से बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। तैयारी के दौरान घबराने की जरूरत नहीं! सही रणनीति अपनाएं, पूरे सिलेबस को समझें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।
ये भी पढ़ें- क्या CBSE ग्रेस मार्क्स देता है? जानें बोर्ड छात्रों के लिए जरूरी सवालों के जवाब