सीबीएसई ने कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए जारी किये एडिशनल प्रैक्टिस पेपर, इस बार क्या है खास, डानलोड लिंक यहां चेक करें

Published : Sep 09, 2023, 09:55 AM IST
CBSE Board Exams 2024

सार

CBSE Board Exams 2024: एडिशनल प्रैक्टिस पेपर संपूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित हैं। इसके अलावा, इसमें 50 प्रतिशत योग्यता प्रश्न शामिल हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट -cbseacademic.nic.in पर जाकर सीबीएसई एडिशनल पेपर 2023-2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Board Exams 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट - cbseacademic.nic.in पर कक्षा 10 और 12 के लिए 50% कंपीटेंशी क्वेश्चन के साथ एडिशनल प्रैक्टिस पेपर जारी किए हैं। एडिशनल प्रैक्टिस पेपर संपूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित हैं। इसके अलावा, इसमें 50 प्रतिशत योग्यता प्रश्न शामिल हैं। सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा (कक्षा 12वीं) और सेकेंडरी स्कूल परीक्षा (कक्षा 10वीं) में शामिल होने जा रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट -cbseacademic.nic.in पर जाकर सीबीएसई एडिशनल पेपर 2023-2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, मार्च में, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए नए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए सब्जेक्ट वाइज सैंपल पेपर जारी किए थे। सैंपल पेपर के साथ, बोर्ड परीक्षा की मार्कंग स्कीम भी जारी की गई है। सैंपल पेपर बोर्ड एग्जाम पैटर्न पर आधारित होते हैं, जिसमें सेक्शन्स की संख्या, प्रश्नों के प्रकार (उद्देश्य, लघु उत्तर, दीर्घ उत्तर) और प्रश्न पत्र की ओवर ऑल स्ट्रक्चर शामिल है। विभिन्न सेक्शन्स या सब्जेक्ट्स में अंकों के वितरण को छात्र सैंपल पेपर को देखकर समझ सकते हैं, जो उन्हें यह योजना बनाने में सक्षम बनाता है कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक एरिया या विषय को कितना समय देना है और कितनी प्रैक्टिस करनी है। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटें cbse.gov.in या cbseacademic.nic.in के माध्यम से एडिशनल प्रैक्टिस पेपर चेक और डानलोड किया जा सकता है।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024: सीबीएसई कक्षा 10, 12 के एडिशनल प्रैक्टिस पेपर कैसे डाउनलोड करें?

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'क्वेश्चन बैंक' सेक्शन पर क्लिक करें। अब, 'एडिशनल प्रैक्टिस पेपर्स' पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए वेबपेज पर निर्देशित किया जाएगा।
  • अपनी कक्षा के आधार पर, वांछित लिंक पर क्लिक करें। बारहवीं या दसवीं कक्षा के विकल्प पर क्लिक करें।
  • कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई सैंपल पेपर पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाएंगे।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

Additional CBSE Questions Sample Papers डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2024

बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2024 और सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2024 15 फरवरी (अगले वर्ष) से ​​शुरू करेगा। सीबीएसई 15 फरवरी 2024 से दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा। ये परीक्षाएं लगभग 55 दिनों की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी और 10 अप्रैल 2024 तक समाप्त होने की उम्मीद है। । सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के सैंपल पेपर, सिलेबस और किसी भी अन्य संबंधित घोषणाओं पर लेटेस्ट और डिटेल इंफॉर्मेशन के लिए, ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें

UPSC Mains 2023: ग्रुप स्टडी के 8 अमेजिंग बेनिफिट्स

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर