DU PG Admission 2023: मिड एंट्री रजिस्ट्रेशन admission.uod.ac.in पर शुरू, आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक

Published : Sep 07, 2023, 05:52 PM IST
DU PG Admission 2023

सार

DU PG Admission 2023: डीयू पीजी एडमिशन 2023 मिड एंट्री रजिस्ट्रेशन 7 सितंबर, 2023 से शुरू हो गया है। इच्छुक कैंडिटेट admission.uod.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है।

DU PG Admission 2023 Mid Entry Registration: दिल्ली विश्वविद्यालय ने 7 सितंबर, 2023 को डीयू पीजी प्रवेश 2023 मिड एंट्री अपग्रेड ऑप्शन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस एडमिशन राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे डीयू की आधिकारिक साइट du.ac.in या admission.uod.ac.in के माध्यम से भी कर सकते हैं। 

DU PG Admission 2023 Mid Entry Registration: आवेदन करने की अंतिम तारीख

आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर, 2023 तक है। तीसरी सीएसएएस पीजी आवंटन सूची 11 सितंबर, 2023 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार आवंटित सीट फॉर्म 11 सितंबर से 13 सितंबर, 2023 तक स्वीकार कर सकते हैं। विभाग/कॉलेज/केंद्र सत्यापित करें और 11 सितंबर से 14 सितंबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकृत करें। प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2023 तक है।

DU PG Admission 2023 mid entry Direct link to apply

DU PG Admission 2023 Mid Entry Registration: डीयू पीजी प्रवेश 2023: मिड एंट्री के लिए आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले डीयू की आधिकारिक साइट du.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध डीयू पीजी प्रवेश लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन लिंक मिलेगा।
  • आवश्यक डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
  • अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

जी20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयार भारत मंडपम की क्या है खासियत ?

India Post GDS Result 2023 Out: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती रिजल्ट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक

SBI PO 2023 रजिस्ट्रेशन sbi.co.in पर शुरू, जानें आवेदन का तरीका, डायरेक्ट लिंक, डिटेल्स यहां चेक करें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर