India Post GDS Result 2023 Out: इंडिया पोस्ट जीडीएस परिणाम 2023 की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट पीडीएफ चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध हैं। रिजल्ट चेक करने का तरीका समेत डिटेल जानें।

India Post GDS Result 2023 Out: इंडिया पोस्ट ने जुलाई, 2023 में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) ऑनलाइन भर्ती के लिए दूसरे भर्ती अभियान के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम indiapostgdsonline.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक और रिजल्ट चेक करने का तरीका आगे बताया गया है। बता इें कि इंडिया पोस्ट जीडीएस 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 अगस्त को समाप्त हो गई थी। इस भर्ती अभियान के लिए कोई परीक्षा आयोजित नहीं की गई और कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई है। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2023 के माध्यम से कुल 30,041 रिक्तियों पर योग्य चयनित उम्मीदवारों की बहाली होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें

  • कैंडिटेट भर्ती पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • "जीडीएस 2023 शेड्यूल- II" के तहत, "शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स" पर जाएं और फिर + आइकन पर क्लिक करें।
  • अपना राज्य चुनें और फिर "शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स" पर क्लिक करें।
  • आपके राज्य का रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके अपना रिजल्ट चेक करें।

India Post GDS result 2023 Direct link

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट जारी होने के बाद अब आगे का प्रोसेस क्या है ?

इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को अब अपने डॉक्यूमेंट्स को उनके नाम के सामने उल्लिखित प्रभाग प्रमुख के माध्यम से सत्यापित करना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की समय सीमा मेरिट लिस्ट के टॉपर पर दी गई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सभी प्रासंगिक दस्तावेजों की मूल प्रति और स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के दो सेट के साथ सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना चाहिए।"

ये भी पढ़ें

जी20 शिखर सम्मेलन 2023 कब और कहां है ? थीम, एजेंडा, इंपोर्टेंट फैक्ट्स