
CBSE Board Exams 2025 Admit Card Date: सीबीएसई 2025 बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। लाखों छात्र जानना चाहते हैं कि 10वीं, 12वीं बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड कब जारी होंगे? आपको बता दें कि सीबीएसई (Central Board of Secondary Education) जल्द ही कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। यह cbse.gov.in पर उपलब्ध होगा। हालांकि एडमिट कार्ड जारी किये जाने की डेट के बारे में अबतक कोई ऑफिशियल अपडेट जारी नहीं किया गया है।
सीबीएसई 2025 के बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, छात्रों को इसमें उनकी नाम, रोल नंबर, विकल्पित विषय, एग्जाम सेंटर, एग्जाम डेट्स, एग्जाम कोड और महत्वपूर्ण निर्देश जैसी जानकारी मिलेगी। बता दें कि इस साल, 44 लाख से अधिक छात्रों के सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के बोर्ड परीक्षा में बैठने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- JEE Main में नेगेटिव मार्क्स कम करने के 8 आसान टिप्स
ये भी पढ़ें- RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025: 550+ वैकेंसी, एज लिमिट 40 साल, आवेदन शुरू
ये भी पढ़ें- 12वीं के बाद करें ये कोर्स, 3 साल में नौकरी और लाखों रुपये सैलरी
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi