CBSE 10th, 12th Board Exam 2024: प्राइवेट कैंडिडेट के लिए एग्जाम फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ी, जानें कब तक

Published : Oct 12, 2023, 08:20 PM IST
CBSE 10th 12th Board Exam 2024

सार

CBSE 10th, 12th Board Exam 2024: प्राइवेट कैंडिडेट के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ा दी गई है। जानें अब कब तक छात्र अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

CBSE 10th, 12th Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ा दी है। प्राइवेट कैंडिडेट के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी उम्मीदवार सीबीएसई की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिस आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

CBSE 10th, 12th Board Exam 2024: कब तक जमा कर सकते हैं फॉर्म

सीबीएसई की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, बोर्ड ने उम्मीदवारों से प्राप्त विभिन्न आवेदनों पर विचार करने के बाद कक्षा 10, 12 के निजी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की तारीख बिना विलंब शुल्क के 18 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दी है।

CBSE 10th, 12th Board Exam 2024: विलंब शुल्क के साथ 19 से 25 अक्टूबर तक का समय

विलंब शुल्क के साथ 10वीं, 12वीं परीक्षा फॉर्म जमा करने की विंडो 19 अक्टूबर को खुलेगी और 25 अक्टूबर, 2023 को बंद हो जाएगी।

CBSE 10th, 12th Board Exam 2024 Date: कब होगी परीक्षा ?

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 निजी छात्रों के लिए फरवरी/मार्च/अप्रैल 2024 में आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

CBSE Board Official Notice Here

ये भी पढ़ें

श्लोका मेहता ने इस नामी स्कूल, कॉलेज से की है पढ़ाई, खर्च हुए करोड़ों

एरिका रोबिन कौन हैं ? पाक की पहली मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंट पर विवाद...?

IIT JAM 2024 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 13 अक्टूबर, jam.iitm.ac.in पर आवेदन का तरीका, डायरेक्ट लिंक यहां चेक करें

54 साल की उम्र में MBBS, इस इंजीनियर ने डॉक्टर बनने के लिए छोड़ दी हाई सैलरी जॉब

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Board Exams 2026: क्या अब 12वीं के छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन नहीं करा पाएंगे? जानें बोर्ड का बड़ा फैसला
बोर्ड परीक्षा का पेपर 10 मिनट पहले कैसे खत्म करें? जानें स्मार्ट तरीके