
CBSE Class 10 12 Compartment Result 2025 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 में शामिल हुए छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। वे जानना चाहते हैं कि CBSE Class 10 12 Compartment Result 2025 कब आयेगा। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही क्लास 10 और 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने वाला है। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद सीबीएसई 10वीं 12वीं कंपार्टेमेंट परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट इन्हीं वेबसाइट्स पर दी जाएगी इसलिए विजिट करते रहें।
सीबीएसई 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 की घोषणा 4 और 5 अगस्त को की गई थी। ऐसे में पिछले साल के रूझान को देखते हुए इस साल 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 की घोषण 3 और 4 अगस्त को किए जाने की संभावना है। हालांकि इस संबंध में ऑफिशियल अपडेट का इंतजार जारी है।
क्लास 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2025 को और क्लास 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 से 22 जुलाई 2025 तक (15, 16, 17, 18, 19, 21, 22 जुलाई) आयोजित की गई थी। शेड्यूल के अनुसार ज्यादातर विषयों की परीक्षाएं सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक हुईं, जबकि कुछ विषयों के पेपर 10:30 से 12:30 बजे तक आयोजित किए गए थे।
सीबीएसई 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं-
ये भी पढ़ें- CBSE रिजल्ट के बाद चर्चा में क्यों रेहान वाड्रा, जानिए कितने पढ़े-लिखे
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
क्लास 12वीं (Regular Exam)
क्लास 10वीं (Regular Exam)
ये भी पढ़ें- CBSE का बड़ा फैसला: अब स्कूल के हर कोने में लगेगा CCTV कैमरा, क्लासरूम तक में होगी निगरानी
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi