
CBSE Class 10 Board Exam 2026: सीबीएसई ने साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं से ठीक पहले क्लास 10 के छात्रों के लिए बेहद अहम निर्देश जारी कर दिए हैं। अगर आप इस बार 10वीं बोर्ड देने वाले हैं, तो नए नियम को समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि कॉपी लिखते समय की गई एक छोटी सी गलती भी सीधे नंबर कटवा सकती है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि साइंस और सोशल साइंस की आंसर शीट अब पुराने तरीके से नहीं लिखी जाएगी। किस सेक्शन का जवाब किस हिस्से में लिखना है, यह पूरी तरह तय कर दिया गया है।
CBSE का नोटिस आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया गया है। नोटिस के मुताबिक, 2026 से कक्षा 10वीं साइंस और सोशल के प्रश्नपत्र सेक्शन में बंटे होंगे और छात्रों को अपनी आंसर बुक भी उसी तरह से तैयार करनी होगी।
साइंस क्वेश्चन पेपर अब 3 सेक्शन में
साइंस का पेपर इस बार तीन हिस्सों में बांटा गया है-
सोशल साइंस क्वेश्चन पेपर अब 4 सेक्शन में
सोशल साइंस का पेपर चार भागों में होगा-
ये भी पढ़ें- Board Exam 2026: 10वीं मैथ्स में 90+ मार्क्स कैसे लाएं?
CBSE ने नए सिस्टम के तहत कुछ पक्के नियम भी लागू किए हैं, जिसमें-
CBSE New Rules for Class 10 Official Notice Here
क्लास 10 बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक चलेंगी। पहले दिन मैथ्स स्टैंडर्ड और मैथ्स बेसिक की परीक्षा होगी। अंतिम पेपर होगा फ्रेंच का होगा। ज्यादातर परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी। कुछ पेपर 10:30 बजे से 12:30 बजे तक होंगे।
ये भी पढ़ें- Pariksha Pe Charcha 2026: रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 11 जनवरी, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई