CBSE 12th Compartment Result 2025 Out: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, यहां है डाउनलोड लिंक

Published : Aug 01, 2025, 06:17 PM ISTUpdated : Aug 01, 2025, 06:42 PM IST
CBSE class 12 Compartment Result 2025 Declared

सार

CBSE 12th Compartment Result 2025 Link: सीबीएसई ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध है।

CBSE Class 12 Compartment Result 2025 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल पास प्रतिशत सिर्फ 38.36 रहा। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। जानिए रिजल्ट कैसे चेक करें।

CBSE Class 12 Compartment Result 2025 Direct Link to Check

कहां चेक करें CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025?

CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 देखने के लिए दो ऑफिशियल वेबसाइट्स हैं-

results.cbse.nic.in

cbse.gov.in

CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in में से किसी एक को ओपन करें।
  • अब Class 12 Compartment Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स जैसे रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि भरें।
  • Submit पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए मार्कशीट की एक कॉपी प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।

CBSE Class 12 Compartment Result 2025 Pass Percentage: कितने स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा और कितने पास हुए? 

साल 2025 की CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में 1,43,581 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 1,38,666 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से सिर्फ 53,201 स्टूडेंट्स पास हो पाए। इसका मतलब है कि इस बार का कुल पास प्रतिशत सिर्फ 38.36 रहा।

CBSE Class 12 Compartment Pass Percentage Gender Wise: 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 में लड़कियों ने मारी बाजी

जेंडर वाइज रिजल्ट की बात करें तो इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत रहा 41.35 प्रतिशत जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 36.79 रहा। यानि लड़कियों ने लड़कों से 4.56 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया।

CBSE 12th Compartment Result Foreign Students: विदेशी स्कूलों का रिजल्ट भारत से बेहतर

CBSE की कंपार्टमेंट परीक्षाएं सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि 26 देशों में आयोजित की गई थीं। विदेशी स्कूलों से 938 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 918 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 486 छात्र पास हुए, यानी 52.94 प्रतिशत रिजल्ट रहा। विदेशों में छात्रों का प्रदर्शन भारत के मुकाबले बेहतर रहा।

सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट में स्पेशल स्टूडेंट्स का रिजल्ट

CWSN (Children With Special Needs) यानी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। कुल 278 स्पेशल स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 273 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिनमें से 137 छात्र पास हुए। इनका कुल पास प्रतिशत 50.18 रहा।

ये भी पढ़ें- CBSE का बड़ा फैसला: अब स्कूल के हर कोने में लगेगा CCTV कैमरा, क्लासरूम तक में होगी निगरानी

सीबीएसई बोर्ड रेगुलर एग्जाम 2025 का रिजल्ट

इससे पहले CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड रेगुलर एग्जाम का रिजल्ट 13 मई 2025 को जारी किया गया था। 10वीं में 23.85 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 23.71 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।1 इनमें से 22.21 लाख छात्र पास हुए। कुल पास प्रतिशत 93.66 रहा। 12वीं में 17.04 लाख स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे जिसमें से 16.92 लाख परीक्षा में बैठे और 14.96 लाख स्टूडेंट्स पास हुए थे। पास प्रतिशत 88.39 रहा।

ये भी पढ़ें- CBSE Scholarship 2025-26: 12वीं के बाद कॉलेज पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें