CBSE का बड़ा फैसला: 2026 से कक्षा 9 में साइंस और सोशल साइंस की पढ़ाई दो लेवल पर, जानें क्या होगा फायदा

Published : Feb 26, 2025, 10:04 AM IST
cbse board exam 2025 paper leak rumors truth

सार

CBSE Two Levels Science Social Science 2026: CBSE ने 2026-27 से 9वीं और 10वीं में साइंस और सोशल साइंस के लिए दो लेवल- स्टैंडर्ड और एडवांस्ड शुरू करने जा रही है। NCERT नई किताबें तैयार करेगा और 2028 में नए पैटर्न पर परीक्षा होगी। जानिए पूरी डिटेल

CBSE Two Levels Science Social Science 2026: नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत CBSE ने बड़ा बदलाव किया है। अब 2026-27 सत्र से कक्षा 9 के छात्रों को साइंस और सोशल साइंस में दो लेवल- स्टैंडर्ड और एडवांस्ड में पढ़ाई करने का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, 2027-28 में यही मॉडल कक्षा 10 में भी लागू किया जाएगा।

कक्षा 9वीं के लिए क्या है बदलाव CBSE का नया बदलाव?

  • 2026 से कक्षा 9 के छात्र साइंस और सोशल साइंस के दो लेवलों (स्टैंडर्ड और एडवांस्ड) में पढ़ाई करेंगे।
  • 2027-28 में जब वे कक्षा 10 में पहुंचेंगे, तब भी दोनों लेवलों के साथ आगे बढ़ेंगे।
  • 2028 की बोर्ड परीक्षा में इन्हीं दो लेवलों के अनुसार क्वेश्चन पेपर तैयार किए जाएंगे।
  • परीक्षा पैटर्न पर अभी फैसला नहीं हुआ है- या तो एक ही क्वेश्चन पेपर होगा जिसमें एडवांस्ड लेवल के लिए अलग सवाल होंगे या फिर दोनों लेवलों के लिए अलग-अलग क्वेश्चन पेपर होंगे।

NEP 2020 के अनुरूप बड़ा बदलाव

यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) की उस सिफारिश के आधार पर लिया गया है, जिसमें कहा गया था कि छात्रों को विषयों में दो अलग-अलग लेवलों पर पढ़ने और परीक्षा देने की सुविधा मिलनी चाहिए। गणित में यह मॉडल पहले से ही लागू है। CBSE ने 2019-20 से मैथ्स में ‘बेसिक’ और ‘स्टैंडर्ड’ लेवल की परीक्षा शुरू की थी, जिससे छात्रों को अपनी क्षमतानुसार ऑप्शन चुनने की आजादी मिली।

नए सिलेबस और किताबें भी होंगी तैयार

  • इस बदलाव को सफल बनाने के लिए NCERT को कक्षा 9 और 10 की नई किताबें तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।
  • नई किताबों में एडवांस्ड लेवल के लिए एक्स्ट्रा सेक्शन जोड़ा जाएगा।
  • CBSE उम्मीद कर रहा है कि 2026-27 से पहले NCERT की नई किताबें छात्रों को उपलब्ध हो जाएं।

ये भी पढ़ें- 12th के बाद आर्ट्स छात्रों के लिए 10 Best कोर्स,बनाएंगे फ्यूचर सिक्योर

CBSE के नए बदलाव से छात्रों के लिए क्या होगा फायदा?

  • यह मॉडल उन छात्रों के लिए फायदेमंद होगा जो साइंस और सोशल साइंस में अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सही लेवल चुन सकेंगे।
  • परीक्षा का कठिनाई लेवल तय करने का ऑप्शन मिलने से छात्रों पर कम दबाव रहेगा।
  • इससे सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और रुचिकर होगी।

कब से लागू होगा CBSE का यह बदलाव?

  • 2026-27: कक्षा 9 में स्टैंडर्ड और एडवांस्ड लेवल लागू
  • 2027-28: कक्षा 10 में भी यही मॉडल लागू
  • 2028: नई प्रणाली के तहत पहली बोर्ड परीक्षा

ये भी पढ़ें- IQ Test: आपका दिमाग शार्प है? ये 9 ट्रिकी सवाल आपके होश उड़ा देंगे!

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर