सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

Published : Jan 11, 2024, 03:58 PM ISTUpdated : Jan 12, 2024, 10:04 AM IST
Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023

सार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सफाई कर्मचारी भर्ती 2023 रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा दी है। जारी लेटेस्ट नोटिफिकेशन आगे चेक करें।

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सफाई कर्मचारी पदों के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा दी है। इसके लिए ऑफिशियल सूचना उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर उपलब्ध है।

नोटिस में क्या कहा गया?

ऑफिशियल सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि, आवेदन शुल्क / सूचना शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है और जिन्होंने नोटिफिकेशन डेट के बाद अपेक्षित शुल्क का भुगतान किया है उन्हें नये सिरे से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सफाई कर्मचारी भर्ती 2023: आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाएं।
  • पेज के टॉप पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को सफाई कर्मचारी पद के तहत उपलब्ध डिटेल लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • डिटेल नोटिफिकेशन उपलब्ध होगी।
  • आवेदन करने का लिंक डिटेल नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगा।
  • लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, अकाउंट में लॉग इन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए ₹850/- और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएसएम उम्मीदवारों के लिए ₹175 है। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023 Official Notice Check Here

ये भी पढ़ें

SBI पीओ मेन्स रिजल्ट 2023 घोषित, जानें कैसे चेक करें, Direct Link यहां उपलब्ध है

Layoffs 2024: अमेजॅन से लेकर फ्लिपकार्ट तक टेक इंडस्ट्री में छंटनी की नई लहर, फिर हजारों कर्मचारी होंगे प्रभावित

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें