CGBSE 10th toppers list 2024: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड टॉपर बनी जशपुर की सिमरन शब्बा, 99.50% मार्क्स मिले

Published : May 09, 2024, 01:06 PM ISTUpdated : May 09, 2024, 01:40 PM IST
CGBSE 10th toppers list 2024

सार

CGBSE 10th toppers list 2024:  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 में जशपुर की सिमरन शब्बा स्टेट टॉपर बनी है। इस साल छत्तीसगढ़ कक्षा 10  का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.61% है।

CGBSE 10th toppers list 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी है। जशपुर की सिमरन शब्बा ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य में टॉप किया है। इस साल कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रतिशत 75.61% रहा। परीक्षा में शामिल सभी छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in या cg.results.nic.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ 10 या हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।

CGBSE 10th टॉपर्स  लिस्ट 2024

1 सिमरन शब्बा- 597 मार्क्स

2 मोनीषा- 593 मार्क्स

3 श्रेयांश कुमार यादव- 590 मार्क्स

4 राहुल गांजीर- 589 मार्क्स

4 डॉली साहू- 589 मार्क्स

4 अंशिका सिंह- 589 मार्क्स

4 अर्पिता शैली- 589 मार्क्स

5 पद्ममिनी- 588 मार्क्स

5 जिज्ञासा- 588 मार्क्स

5 निधि साहू- 588 मार्क्स

5 गामिनी कुमारी- 588 मार्क्स

CGBSE Result 2024 for Class 10 Direct Link

CGBSE 10th Result 2024 कैसे चेक करें

सीजीबीएसई रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए छात्र नीचे दिये गये आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • छात्र सबसे पहले सीजीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें

CGBSE 10th, 12th Result 2024 Declared: छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, Direct Link से करें चेक

CGBSE 12th toppers list 2024: महक अग्रवाल छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड टॉपर, मिले 97.40% मार्क्स

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

प्रोफेशनल्स व टीचर्स अब आसानी से सीख पाएंगे AI, OpenAI ने लॉन्च किया सर्टिफिकेशन कोर्स
कितनी है धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फीस, जानिए किस बोर्ड के तहत होती है पढ़ाई?