CGBSE 12th toppers list 2024: महक अग्रवाल छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड टॉपर, मिले 97.40% मार्क्स

Published : May 09, 2024, 01:30 PM ISTUpdated : May 09, 2024, 01:36 PM IST
CGBSE 12th toppers list 2024

सार

CGBSE 12th toppers list 2024: छत्तीसगढ़ सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 में महक अग्रवाल स्टेट टॉपर बनी है। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 80.74% रहा। नीचे चेक करें छत्तीसगढ़ 12वीं टॉपर्स लिस्ट।

CGBSE 12th toppers list 2024: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी है। महक अग्रवाल स्टेट टॉपर बनी है। उन्हें 97.40%  मार्क्स मिले हैं। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 80.74% रहा है। परीक्षा में शामिल सभी छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in या cg.results.nic.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं टॉपर्स 2024

1 महक अग्रवाल- 487 मार्क्स

2 कोपल अंबस्ट- 485 मार्क्स

3 प्रीति- 484 मार्क्स

3 आयुषी- 484 मार्क्स

4 समीर कुमार- 483 मार्क्स

5 हर्षावती- 480 मार्क्स

5 वेदांतिका शर्मा- 480 मार्क्स

5 शुभ अग्रवाल- 480 मार्क्स

6 डॉली पटेल- 479 मार्क्स

6 आदिति साहू- 479 मार्क्स

6 हिमांशी- 479 मार्क्स

7 वेदिका निषाद- 478 मार्क्स

7 पीयूष कनौजिया- 478 मार्क्स

8 कनकाना- 477 मार्क्स

9 यमुना- 476 मार्क्स

9 रिफा- 476 मार्क्स

9 शाहिल खान- 476 मार्क्स

9 नीरज शर्मा- 476 मार्क्स

10 भावना साहू- 475 मार्क्स

CGBSE Result 2024 for Class 12 Direct Link

CGBSE 12th Result 2024 कैसे चेक करें

सीजीबीएसई रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए छात्र नीचे दिये गये आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • छात्र सबसे पहले सीजीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें

CGBSE 10th toppers list 2024: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड टॉपर बनी जशपुर की सिमरन शब्बा, 99.50% मार्क्स मिले

CGBSE 10th, 12th Result 2024 Declared: छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, Direct Link से करें चेक

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

प्रोफेशनल्स व टीचर्स अब आसानी से सीख पाएंगे AI, OpenAI ने लॉन्च किया सर्टिफिकेशन कोर्स
कितनी है धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फीस, जानिए किस बोर्ड के तहत होती है पढ़ाई?