
एजुकेशन डेस्क। ओडिशा बोर्ड की ओर से 12वीं आर्टस और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार कुल पास प्रतिशत में लड़कियों फिर आगे निकल गई हैं। इस बार कुल 84.93 कैंडिडेट्स को सफलता मिली है। साइंस स्ट्रीम में इस बार 85.67 लड़कियां पास हुई हैं। इसी प्रकार कॉमर्स में इस बार 83.87 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी हैं। पिछले साल साइंस में 94.12 प्रतिशत स्टू़डेंट पास हुए थे, जबकि कॉमर्स में 89.20 और आर्ट्स में 82.10 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे।
Odisha 12th result pass percentage में लड़के फिर रहे पीछे
ओडिशा 12वीं बोर्ड की रिजल्ट जारी होने के साथ लड़कियों ने लड़कों को फिर पछाड़ दिया है। कुल पास प्रतिशत में लड़कियां आगे निकल गई हैं। इस बार साइंस स्ट्रीम में 85.67 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि लड़कों का पास 84.28 प्रतिशत रहा। इसी तरह कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 81.12 फीसदी रिजल्ट रहा। कुल 83.87 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं जबकि 79.27 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं।
ये भी पढ़ें. Odisha HSC Result 2023 Updates: इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित, यहां से करें download
ओडिशा इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट
odisha 12th science commerce girls pass percentage: इस बार ओडिशा इंटरमीडिएट का साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम परिणाम जारी कर दिया गया है। साइंस स्ट्रीम में इस बार कुल 39,573 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन, 24257 कैडिडेट्स ने सेकेंड डिवीजन और 14852 कैंडिडेट्स ने थर्ड डिवीजन में एग्जाम पास किया है। साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 92950 लड़के- लड़कियां शामिल हुए थे। इनमें से 78,938 पास हुए हैं। इसके साथ ही कॉमर्स में कुल 7410 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिविजन मार्क्स, 4543 कैंडिडेट्स ने सेकेंड डिवीजन और 7492 कैंडिडेट्स ने थर्ड डिविजन मार्क्स हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें. GSEB HSC Result 2023 Updates: इंटरमीडिएट आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित, 73.27 फीसदी पास...यहां देखें direct link
odisha 12th science commerce result 2023: 291 स्कूलों का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा
इस बार ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बेहतर रहा. 291 स्कूलों में इस बार सौ फीसदी रिजल्ट रहा। यानि इन स्कूलों में सारे स्टूडेंट्स पास हुए हैं. दो स्कूलों का रिजल्ट जीरो फीसदी रहा। नयागढ़ के स्टूडेंट्स का रिजल्ट भी अच्छा रहा। यहां कुल 93.9 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे 8 जून को घोषित किए जाएंगे.
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi