GSEB HSC Result 2023 Updates: इंटरमीडिएट आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित, 73.27 फीसदी पास...यहां देखें direct link

Published : May 31, 2023, 02:21 PM IST
gujarat 12th result

सार

GSEB HSC Result 2023 Updates: गुजरात 12वीं बोर्ड की ओर से आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। कैंडिडेट्स बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

एजुकेशन डेस्क। गुजरात बोर्ड ने इंटरमीडिएट आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com पर जाकर चेक कर सकते हैं. कैंडिडेट्स को वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर, सीट नंबर आदि डालना होगा. इससे पहले बोर्ड ने 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 2 मई को ही घोषत कर दिया था।

GSEB HSC result 2023 direct link: 12वीं का रिजल्ट देखें

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • इसके बाद GSEB HSC Result 2023 link पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, सीट नंबर आदि डीटेल दिए गए सेक्शन में भरें और सबमिट कर दें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा. इसे डाउनलोड कर प्रिंट अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें. MBOSE 10th 12th Result 2023 Update: मेघालय बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का परिणाम घोषित, यहां देखें direct link

Gujarat Board Class 12th Arts Result: 5.91 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी
इस बार गुजरात 12वीं बोर्ड में 5.91 लाख कैंडिडेट्स ने एग्जाम देने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। एग्जाम के लिए इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। वर्ष 2022 में गुजरात बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 3,35,145 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। इससे 2,91,287 कैंडिडेट्स पास हुए और इनका कुल पास प्रतिशत 86.91% था। इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षा 14 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें. PSEB 10th Result 2023 Updates: हाईस्कूल में 97.54 फीसदी स्टूडेंट पास, पंजाब में सरकारी स्कूल टॉप पर, यहां चेक करें रिजल्ट

GSEB HSC result 2023 boys girls pass percentage: लड़कियों का पास प्रतिशत
गुजरात बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कॉमर्स में लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से बेहतर रहा है. लड़कियों का रिजल्ट 80.39 फीसदी रहा तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 67.09 फीसदी रहा. इसके साथ ही गुजरात के 311 स्कूलों का रिजल्ट भी सौ फीसदी रहा है। रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

GSEB 12th result 2023 download: ये है ग्रेडिंग सिस्टम
गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं में 1,875 स्टूडेंट्स को ग्रेड ए 1 मिला है। 52,291 को कैडिडेट्स को बी 1 ग्रेड दिया गया है। इसके अलावा 83,596 स्टूडेंस्ट ने बी 2 ग्रेड हासिल किया है। 1,01,797 को सी 1 ग्रेड, 77,043 कैंडिडेट्स को सी 2 ग्रेड और 12,020 को ग्रेड डी मिला है।

PREV

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?