Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: नेवी में 1300 पदों पर होंगी भर्तियां, यहां करें आवेदन

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023 इंडियन नेवी में 13 सौ पदों के लिए जल्दी ही अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगा। 15 जून अप्लाई करने की लास्ट डेट है। 

Yatish Srivastava | Published : May 29, 2023 1:12 PM IST

एजुकेशन डेस्क। सेना में जॉब करने के लिए युवाओं के पास सुनहरा मौका है। इंडियन नेवी ने भर्ती प्रक्रिया के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। नेवी में जाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के अग्निवीरों की भर्ती निकाली गई है। भारतीय नौसेना अग्निपथ सेना भर्ती योजना के तहत 1300 से अधिक अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी।

navy agniveer bharti for 1300 posts: एलिजिबिल कैंडिडेट्स अग्निवीर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर agniveernavy.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लीकेशन डाल सकते हैं। नेवी में अग्निवीर की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसस आज से शुरू हो गया है। कैंडिडेट्स एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया देखकर ही रजिस्ट्रेशन कराएं।  ऑनलाइ ही अप्लीकेशन लिए जा रहे हैं। नेवी में अग्निवीर भर्ती के लिए लास्ट डेट 15 जून 2023 रखी गई है। रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये होगी।  

ये भी पढ़ें. DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ में 12 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: क्वालिफिकेशन और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 
नेवी में अग्निवीरों की भर्ती के लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एलिजिबिलिटी तय की गई है। ऐसे में भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराने से पहले कैंडिडेट्स को सारे प्वाइंट अच्छे से पढ़ लेने चाहिए। भर्ती में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को मैथ्स और फिजिक्स के साथ इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। इनमें से एक सब्जेक्ट : बायोलॉजी, केमेस्ट्री और कंप्यूटर साइंस के साथ स्कूल एजुकेशन बोर्ड से एफिलेटेड और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूशंस से होना चाहिए।

ये भी पढ़ें. OPSC Recruitment 2023: असिस्टेंट फॉरेस्ट कंजरवेटर और रेंजर के 176 पदों पर निकली भर्तियां, यहां करें अप्लाई

navi agniveer Bharti 2023: नेवी में अग्निवीर में भर्ती: आयु सीमा और सेलेक्शन प्रोसेस  
नेवी में अग्निवीर की भर्ती के लिए आयु सीमा तय कर दी गई है। कैंडिडेट की डेट ऑफ बर्थ 1 नवंबर 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच की होना चाहिए। चयन दो फेज में कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन एग्जाम के जरिए होगा।  इसमेें 100 क्वेश्चन पूछे जाएंगे. सभी प्रश्न एक नंबर के होंगे। 

परीक्षा में सौ से अधिक क्वेश्चन होंगे 
यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा में, 100 से अधिक प्रश्न होंगे जिनमें प्रत्येक एक अंक का होगा। परीक्षा शुल्क 500 रुपये प्लस जीएसटी है। किसी भी अन्य विवरण और आवेदन फॉर्म लिंक के लिए, आवेदक भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती पोर्टल पर जा सकते हैं। 

how to apply for indain navy agniveer bharti 2023: ऐसे करें आवेदन

Share this article
click me!