COMEDK UGET 2023 Exam: आ गई एंट्रेंस टेस्ट की डेट, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

Published : Jan 22, 2023, 11:10 AM IST
CLAT Exam

सार

COMEDK UGET 2023 Exam: यूजीईटी 2023 के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। कंसोर्टियम की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सीओएमईडी के मेंबर्स इंस्टीट्यूट्स में इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा 28 मई को आयोजित की जाएगी।

एजुकेशन डेस्क। COMEDK UGET 2023 Exam: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम ने अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (यूजीईटी 2023) के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। कंसोर्टियम की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार (यूजीईटी-2023) सीओएमईडी के सदस्य संस्थानों में इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा रविवार, 28 मई को आयोजित की जाएगी। इससे जुड़ी अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर उपलब्ध है।

KUPECA की ओर से जारी किए नोटिफिकेशन के आधार पर COMEDK के अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग कोर्सेज (UGET – 2023) रविवार 28 मई 2023 को COMEDK मेंबर्स इंस्टीट्यूट्स में इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा। एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के साथ COMDEK UGET 2023 इन्फरमेशन ब्रोशर आधिकारिक वेबसाइट www.comedk.org पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

COMEDK UGET 2023 Exam के लिए जानिए नोटिफिकेशन कैसे चेक करें 

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट www.comedk.org को ओपन करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जिस पर '20.01.2023 को अधिसूचित यूजी प्रवेश परीक्षा तिथि और पात्रता मानदंड की अधिसूचना' (“Notification of UG Entrance Test Date & Eligibility Criteria Notified on 20.01.2023”) लिखा है।
  • इसके बाद नोटिस कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे क्रॉस चेक करें और डाउनलोड कर लें। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें