Constitution Day Quiz 2025: संविधान बनाने में कितना समय लगा? जानें टॉप 15 क्वेश्चन-आंसर

Published : Nov 25, 2025, 12:16 PM IST
Constitution Day Quiz 2025

सार

Constitution Day Quiz Questions Answers: यहां पढ़ें 26 नवंबर को मनाए जाने वाले संविधान दिवस से जुड़े रोचक फैक्ट्स, जो Constitution Day Quiz की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए बेहद उपयोगी है। संविधान दिवस पर बेस्ट क्विज प्रश्न-उत्तर।

Constitution Day Quiz 2025: संविधान दिवस सिर्फ एक दिन या औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की उस अनोखी यात्रा की याद दिलाता है जिसमें करोड़ों भारतीयों का भविष्य तय हुआ। भारत का संविधान दुनिया में अपनी तरह की सबसे बड़ी और सबसे विस्तृत कानूनी किताबों में से एक है, और इसे बनाने में सालों की बहस, चर्चा और मेहनत लगी। स्कूलों में इस दिन क्विज, भाषण, निबंध और जागरूकता कार्यक्रम होते हैं ताकि बच्चे मजेदार तरीके से सीख सकें कि हमारा संविधान कैसे बना, किसने बनाया और इसमें क्या खास है। अगर आप भी Constitution Day Quiz की तैयारी कर रहे हैं तो ये आसान और मजेदार क्विज क्वेश्चन और आसंर जरूर पढ़ें।

प्रश्न 1. संविधान दिवस किस दिन मनाया जाता है?

उत्तर- हर साल 26 नवंबर को।

प्रश्न 2. संविधान सभा ने भारत के संविधान को कब अपनाया था?

उत्तर- 26 नवंबर 1949 को।

प्रश्न 3. भारतीय संविधान कब लागू हुआ?

उत्तर- 26 जनवरी 1950 को।

प्रश्न 4. भारत के संविधान के शिल्पकार किसे कहा जाता है?

उत्तर- डॉ भीमराव अंबेडकर को।

प्रश्न 5. भारतीय संविधान बनाने में कुल कितना समय लगा?

उत्तर- लगभग 2 साल, 11 महीने और 18 दिन।

प्रश्न 6. संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?

उत्तर- 9 दिसंबर 1946 को।

प्रश्न 7. ड्राफ्टिंग कमेटी कब बनाई गई थी?

उत्तर- 29 अगस्त 1947 को।

प्रश्न 8. संविधान की मूल कॉपी किसने हाथ से लिखी?

उत्तर- प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने।

प्रश्न 9. संविधान की असली कॉपी आज कहां रखी है?

उत्तर- संसद भवन की लाइब्रेरी में।

प्रश्न 10. संविधान दिवस पहली बार कब मनाया गया था?

उत्तर- 2015 में।

ये भी पढ़ें- Constitution Day Speech 2025: स्टूडेंट्स-टीचर्स के लिए संविधान दिवस पर 2 मिनट का दमदार भाषण

प्रश्न 11. भारतीय संविधान किन चार मूल्यों पर आधारित है?

उत्तर- न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व।

प्रश्न 12. संविधान सभा में कुल कितने सदस्य थे?

उत्तर- 299 सदस्य, जिनमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं।

प्रश्न 13. भारतीय संविधान किन भाषाओं में तैयार किया गया था?

उत्तर- हिंदी और अंग्रेजी, दोनों में।

ये भी पढ़ें- 26/11 Timeline: 26 नवंबर से लेकर 29 नवंबर के बीच क्या-क्या हुआ था... 

प्रश्न 14. संविधान के पन्नों पर आर्टवर्क किसने बनाया था?

उत्तर- नंदलाल बोस और उनकी टीम ने।

प्रश्न 15. भारतीय संविधान को किस प्रकार का माना जाता है, लचीला या कठोर?

उत्तर- यह लचीला भी है और कठोर भी, दोनों।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें