CSIR UGC NET दिसंबर 2025 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, अब 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Published : Oct 25, 2025, 11:12 AM IST
CSIR UGC NET December 2025

सार

CSIR UGC NET Registration Date Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2025 तक csirnet.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जानिए पूरी डिटेल।

CSIR UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 में शामिल होने के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो अबतक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए बड़ी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि अब उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2025 रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले अप्लाई करने की लास्ट डेट 24 अक्टूबर 2025 तय की गई थी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

UGC NET दिसंबर 2025 एप्लीकेशन फीस और फॉर्म करेक्शन डेट

जारी ऑफिशियल नोटिस में NTA ने बताया है कि आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 28 अक्टूबर 2025 रखी गई है। वहीं, अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन में सुधार करना है, तो वह 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 के बीच कर सकता है।

ये भी पढ़ें- UGC NET December 2025: आवेदन से पहले आधार समेत ये 5 डॉक्यूमेंट अपडेट करना जरूरी, देखें लिस्ट 

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा कब होगी?

CSIR UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी-

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
  • परीक्षा से कुछ दिन पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

CSIR UGC NET परीक्षा पास करने के क्या फायदे हैं?

CSIR UGC NET परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पदों और पीएचडी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए किया जाता है। यह परीक्षा साइंस, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए होती है। इसके अंतर्गत फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी और जियोलॉजी जैसे विषय शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन करने और अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे चेक कर सकते हैं-

Extension of Date of Registration for Joint CSIR UGC NET December 2025 Direct Link

ये भी पढ़ें- UGC NET December Exam 2025 की डेट्स घोषित, यहां देखें एग्जाम पैटर्न और इंपोर्टेंट डिटेल

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में भारत ने गूगल पर इन 10 लोगों को किया सबसे ज्यादा सर्च
Sarkari Naukri 2025: UCIL में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, इस दिन तक करें अप्लाई