CTET 2023 Admit Card Released: जारी हुआ CTET 2023 का एडमिट कार्ड, मिनटों में ऐसे करें डाउनलोड

Published : Aug 18, 2023, 11:24 AM IST
CTET

सार

CTET 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इसे आप मिनटों में CTET की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

करियर डेस्क. CTET 2023 Admit Card Released: CTET जुलाई 2023 के लिए आवेदन किए कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 18 अगस्त, 2023 को CTET एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस एडमिट कार्ड को आप CTET की आफीशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे करें CTET का एडमिट कार्ड डाउनलोड ?

- सबसे पहले CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उसके बाद एडमिट कार्ड को डाउनलोड करलें।

2 शिफ्ट में होगा CTET का एग्जाम

CTET का एग्जाम 20 अगस्त 2023 को आयोजित किया जाएगा। खास बात तो यह है कि ये एग्जाम 2 शिफ्ट में होगा, पहला सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक। वहीं परीक्षा केंद्र और एग्जाम की टाइमिंग एडमिट कार्ड में दी गई है।

आपको बता दें CTET एग्जाम क्लास 1 से लेकर क्लास 8 तक पढ़ाने के लिए शिक्षकों के सिलेक्शन के लिए आयोजित किया जाता है। CTET का एग्जाम पास करने के बाद आप कैंडिडेट्स केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में जॉब्स अप्लाई कर सकते हैं।

और पढ़ें..

NEET SS 2023: रजिस्ट्रेशन के लिए आज है आखिरी दिन, जानें कैसे natboard.edu.in पर करें आवेदन

Tata की पहली महिला इंजीनियर बनाएंगी आपके बच्चों का सिलेबस, जानें कौन हैं

PREV

Recommended Stories

SSC GD Constable Salary 2026: चयनित होने पर मंथली सैलरी कितनी मिलेगी?
CBSE 10th Board Exam 2026: सेक्शन मिक्स किया तो मार्क्स नहीं, बोर्ड ने बताए 5 बड़े नियम