NEET SS 2023: रजिस्ट्रेशन के लिए आज है आखिरी दिन, जानें कैसे natboard.edu.in पर करें आवेदन

Published : Aug 16, 2023, 12:21 PM IST
neet ug

सार

NEET SS 2023 की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार nbe.edu.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

नई दिल्ली। NBE (National Board of Examination) द्वारा लिए जाने वाले NEET SS 2023 (National Eligibility cum Entrance Test Super Specialty) के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक मेडिकल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे आज आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन पत्र 27 जुलाई से उपलब्ध कराए गए हैं।

NEET SS 2023 की परीक्षा 9 और 10 सितंबर को होगी। शेड्यूल के मुताबिक NEET SS 2023 के नतीजे 30 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। एमडी, एमएस, या डीएनबी जिन उम्मीदवारों के पास है या जिन्हें ये डिग्री 30 सितंबर, 2023 तक मिलने वाली है वे NEET SS 2023 की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आगे पढ़ें कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन.. 

NEET SS 2023: आवेदन कैसे करें

  • स्टेप 1- NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • स्टेप 2- होम पेज पर Examinations का बटन दिखेगा। उसपर कर्सर ले जाने पर बहुत से ऑप्शन दिखेंगे। उनमें से एक NEET SS है। उसपर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा।
  • स्टेप 3- पेज पर एप्लिकेशन लिंक का बटन है। उसपर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा।
  • स्टेप 4- नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन मिलेगा। उसपर क्लिक करें।
  • स्टेप 5- इस पेज पर अपनी जानकारी दर्ज करें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • स्टेप 6- बताया गया एप्लिकेशन फीस भरे। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। भविष्य के रिकॉर्ड के लिए पावती फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट कर लें।

नीट एसएस 2023: आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को नीट एसएस 2023 के लिए 4250 रुपए का शुल्क देना होगा। उदाहरण के लिए अगर कोई उम्मीदवार बाल चिकित्सा में एमडी के साथ चिकित्सा और बाल चिकित्सा दोनों समूहों के लिए परीक्षा देने का निर्णय लेता है तो उसे 8500 रुपए का भुगतान करना होगा। यदि आवेदन अधूरा हुआ और सही तरीके से नहीं किया गया तो उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा। ऐसा होने पर परीक्षा शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

PREV

Recommended Stories

SSC GD Constable Salary 2026: चयनित होने पर मंथली सैलरी कितनी मिलेगी?
CBSE 10th Board Exam 2026: सेक्शन मिक्स किया तो मार्क्स नहीं, बोर्ड ने बताए 5 बड़े नियम