
CTET 2025 Notification: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2025 का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। जानकारी के अनुसार, नोटिफिकेशन अक्टूबर 2025 में किसी भी समय ctet.nic.in पर जारी किया जा सकता है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस बार उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए करीब 30 दिन का समय मिलेगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को इन्फॉर्मेशन बुलेटिन ध्यान से पढ़नी चाहिए ताकि वे पात्रता मानदंड, सिलेबस और परीक्षा प्रक्रिया को सही तरीके से समझ सकें। जानिए CTET 2025 Notification कब आयेगा और इस परीक्षा से संबंधित जरूरी बातें।
पिछली परीक्षा को हुए लगभग एक साल हो चुका है और अब उम्मीदवार नए सेशन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के चलते कई अभ्यर्थियों ने X (पहले Twitter) पर 'Release CTET Notification' अभियान शुरू किया है। CBSE की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नोटिफिकेशन अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक आ सकता है।
| कैटेगरी | एक पेपर के लिए शुल्क | दो पेपर के लिए शुल्क |
| जनरल, OBC | 1000 रुपए | 1200 रुपए |
| SC, ST, दिव्यांग | 500 रुपए | 600 रुपए |
ये भी पढ़ें- UGC NET December 2025 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 7 नवंबर, कैटेगरी वाइज कितनी लगेगी फीस?
CTET 2025 की परीक्षा की डेट नोटिफिकेशन के साथ ही घोषित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी और पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी।
CTET में दो पेपर होते हैं-
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 डेट शीट कब आएगी? जानिए लेटेस्ट अपडेट, फरवरी में एग्जाम