CTET Result 2023 Out: सीटेट रिजल्ट ctet.nic.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक, कट-ऑफ यहां चेक करें

Published : Sep 25, 2023, 02:00 PM ISTUpdated : Sep 25, 2023, 04:28 PM IST
ctet result out

सार

CTET  Result 2023 Out: सीबीएसई ने सीटीईटी परिणाम 2023 घोषित किया कर दिये हैं। उम्मीदवार इसे cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। परीक्षा के लिए 29 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

CTET  Result 2023 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अगस्त में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या सीटीईटी 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार सीटेट अगस्त परीक्षा 2023 में शामिल हुए हैं, वे अब ctet.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। CTET परिणाम 2023 देखने का सीधा लिंक नीचे भी दिया गया है। सीटीईटी रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि आवश्यक है। परिणाम की घोषणा से पहले, सीबीएसई ने सभी पेपरों की प्रोविजनल आंसर की जारी की और उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित कीं। रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है।

CTET August result 2023 Direct link to check

CTET August Exam Results : कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं।
  • रिजल्ट डाउनलोड लिंक खोलें।
  • अपनी ब्रांच दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट चेक करें।

CTET August cut-off 2023: कटऑफ

सीबीएसई के अनुसर जिन उम्मीदवारों ने 60 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें सीटीईटी उत्तीर्ण माना जाएगा। हालांकि, स्कूल प्रबंधन (सरकारी, स्थानीय निकाय, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त) अपनी मौजूदा आरक्षण नीति के अनुसार एससी/एसटी ओबीसी, अलग-अलग विकलांग व्यक्तियों आदि से संबंधित व्यक्तियों को रियायतें देने पर विचार कर सकते हैं।

CTET August Exam 2023: कब हुई थी परीक्षा, रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या ?

CTET 2023 का आयोजन 20 अगस्त को किया गया था। इस बार परीक्षा के लिए 29 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में उपस्थिति करीब 80 फीसदी रही थी। पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) के लिए 15,01,719 उम्मीदवार रजिस्टर्ड थे और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) के लिए 14,02,184 उम्मीदवार रजिस्टर्ड थे।

CTET Result 2023: मार्कशीट डिजीलॉकर पर

सीबीएसई ने कहा है कि सीटीईटी मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट डिजीलॉकर पर शेयर किए जाएंगे और परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड नंबरों पर लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे।

CTET रिजल्ट 2023: डिजीलॉकर से मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें

  • digilocker.gov.in पर जाएं या फोन पर DigiLocker ऐप खोलें।
  • CTET 2023 लिंक खोलें।
  • आपको भेजे गए क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट देखें और डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें

12वीं के बाद बनें फार्मासिस्ट, ये हैं 10 बेस्ट कोर्स, जॉब ऑप्शन

CAT 2023: एप्लिकेशन एडिट विंडो की मदद से फॉर्म में कर सकते हैं ये जरूरी बदलाव, चेक करें लिस्ट, लास्ट डेट

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2023: राजस्थान डीएलएड रिजल्ट panjiyakpredeled.in पर जल्द, जानें कैसे चेक करें, डायरेक्ट लिंक

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

RBSE Board Exam 2026: क्लास 9, 10, 11 और 12 की डेट्स जारी, जानिए कब से शुरू हैं परीक्षाएं
CAT 2025: प्रोविजनल आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी, जानें ऑब्जेक्शन कैसे करें?