CTET Result 2023: सीबीएसई सीटेट अगस्त परीक्षा में करीब 4 लाख कैंडिडेट पास, कट-ऑफ, डायरेक्ट लिंक

Published : Sep 25, 2023, 04:04 PM ISTUpdated : Sep 25, 2023, 04:29 PM IST
CTET Result 2023

सार

CTET 2023 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ctet.nic.in पर सीटेट रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। नीचे कट-ऑफ, रिजल्ट लिंक समेत सीबीएसई सीटीईटी से जुड़े सभी महत्वपूर्ण लेटेस्ट अपडेट चेक करें।

CTET Result 2023: अगस्त 2023 में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर CTET परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। सीबीएसई ने कहा है कि सीटीईटी परीक्षा का कट-ऑफ मार्क्स 60 प्रतिशत है लेकिन स्कूल प्रबंधन को एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को छूट देने की अनुमति है। CTET result 2023 डायेरक्ट लिंक नीचे है।

CTET result 2023 direct link Here

CTET result 2023: करीब 4 लाख उम्मीदवार सफल

  • CTET अगस्त 2023 में लगभग 4 लाख उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।

पेपर 1

रजिस्टर्ड: 15,01,474

परीक्षा में शामिल: 12,13,704

सफल: 2,98,758

पेपर 2

रजिस्टर्ड: 14,02,022

परीक्षा में शामिल: 11,66,178

सफल: 1,01,057

CTET मार्कशीट, सर्टिफिकेट डिजीलॉकर पर जल्द

जैसा कि सीबीएसई ने पहले घोषणा की थी, सीटीईटी मार्कशीट और सर्टिफिकेट जल्द ही डिजीलॉकर पर उपलब्ध होंगे। डिजीलॉकर लॉगिन क्रेडेंशियल के लिए अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल चेक करें।

सीटीईटी अगस्त कट-ऑफ 2023

सीबीएसई के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने 60 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें सीटीईटी उत्तीर्ण माना जाएगा। हालाँकि, स्कूल प्रबंधन (सरकारी, स्थानीय निकाय, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त) अपनी मौजूदा आरक्षण नीति के अनुसार एससी/एसटी ओबीसी, अलग-अलग विकलांग व्यक्तियों आदि से संबंधित व्यक्तियों को रियायतें देने पर विचार कर सकते हैं।

CTET Result 2023: डिजीलॉकर से कैसे डाउनलोड करें ?

  • digilocker.gov.in पर जाएं या फोन पर DigiLocker ऐप खोलें।
  • CTET 2023 लिंक खोलें।
  • आपको भेजे गए क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट देखें और डाउनलोड करें।

CTET रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर का उपयोग करना होगा। प्रोविजनल आंसर की इस महीने की शुरुआत में जारी की गई थी। परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की गई थी। इस बार, 29 लाख से अधिक उम्मीदवार - पेपर 1 के लिए 15,01,719 (कक्षा 1 से 5 के लिए) और पेपर 2 के लिए 14,02,184 (कक्षा 6 से 8 के लिए) रजिस्टर्ड थे। परीक्षा में उपस्थिति करीब 80 फीसदी रही।

ये भी पढ़ें

CAT 2023: एप्लिकेशन एडिट विंडो की मदद से फॉर्म में कर सकते हैं ये जरूरी बदलाव, चेक करें लिस्ट, लास्ट डेट

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

UPSC Personality Test 2025: क्या होता है ई-समन लेटर, इंटरव्यू में क्यों होता है जरूरी?
कितने पढ़े-लिखे हैं बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना? टीवी स्टार बनने से पहले करते थे ये नौकरी