
CUET PG Exam 2024: एनटीए की ओर से सीयूईटी पीजी एग्जाम 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 दिसंबर, 2023 से शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर विजिट कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर कर सबमिट कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2024 तक है। एग्जाम 11 मार्च 2024 से 28 मार्च 2024 तक आयोजित होने होगी।
केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत अन्य कॉलेजों में एडमिशन के लिए जरूरी
विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए सीयूईटी पीजी एग्जाम आयोजित की जायेगी। परीक्षा की अवधि 105 मिनट (1 घंटा 45 मिनट) होगी। सीयूटी पीजी 2024 एग्जाम स्ट्रक्चर और मार्किंग पैटर्न डिटेल में जानने के लिए आगे पढ़ें
सीयूईटी (पीजी) - 2024 एग्जाम स्ट्रक्चर
1. अभ्यर्थी अधिकतम चार क्वेश्चन पेपर कोड सेलेक्ट कर सकते हैं।
2. प्रत्येक पेपर के साथ कोई जेनरल एग्जाम नहीं होगी।
3. उम्मीदवार एक विषय के रूप में सामान्य पेपर चुन सकते हैं। इन पेपरों का इंटेलिजिबल पार्ट रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवार द्वारा चुने गए अंग्रेजी या हिंदी में होगा।
4. एग्जाम की अवधि 105 मिनट की होगी।
5. क्वेश्चन पेपर में 75 प्रश्न होंगे।
6. प्रत्येक सही उत्तर के चार अंक होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
7. भाषाओं के पेपर भाषाई को छोड़कर संबंधित भाषा में होंगे जो कि अंग्रेजी में होंगे।
8. एम.टेक/हायर साइंस केवल अंग्रेजी में आयोजित किया जाएगा।
9. हिंदू अध्ययन, भारतीय ज्ञान प्रणाली और बौद्ध दर्शन को छोड़कर आचार्य के पेपर संस्कृत में होंगे।
10. ह्यूमैनिटीज, साइंस और जेनरल पेपर द्विभाषी होंगे - अंग्रेजी और हिंदी।
11. एग्जाम तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
12. प्रश्नपत्रों में भाषा एवं आचार्य को छोड़कर प्रश्नों का अंग्रेजी एडिशन ही अंतिम माना जायेगा।
13. क्वेश्चन पेपर कोड का सिलेबस वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
सीयूटी पीजी 2024 एग्जाम मार्किंग पैटर्न
1. प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक मिलेंगे।
2. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल अंक में से एक अंक काट लिया जाएगा।
3. बिना प्रयास किए गए उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।
4. उम्मीदवारों को सही विकल्प के रूप में एक विकल्प चुनना होगा।
5. आंसर की को चुनौती देने की प्रक्रिया के दौरान, यदि आंसर की में कई सही विकल्प या परिवर्तन होते हैं, तो केवल उन्हीं उम्मीदवारों को अंक दिए जाएंगे जिन्होंने रिवाइज्ड फाइनल आंसर की के अनुसार इसे सही ढंग से हल किया है।
6. यदि कोई प्रश्न किसी तकनीकी त्रुटि के कारण छूट जाता है, तो सभी अभ्यर्थियों को पूर्ण अंक दिए जाएंगे, इस फैक्ट पर ध्यान दिए बिना कि किसने इसे हल किया है या नहीं।
डिटेल चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें
सीएस राजन, IAS के तौर पर 38 साल काम, अब 3790000 cr की कंपनी के लीडर
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi