CUET PG 2024 शेड्यूल जारी, सब्जेक्ट वाइज एग्जाम डेट-टाइम, हेल्पलाइन नंबर, एडमिट कार्ड अपडेट्स चेक करें

Published : Feb 28, 2024, 10:48 AM ISTUpdated : Feb 28, 2024, 10:50 AM IST
CUET PG 2024 schedule released

सार

सीयूईटी पीजी 2024 शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा 11 से 28 मार्च तक सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी। शेड्यूल में विषय और शिफ्ट-वाइज पेपर के समय के बारे में बताया गया है।

CUET PG 2024 schedule released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट या सीयूईटी पीजी 2024 के लिए डिटेल शेड्यूल जारी कर दिये हैं। उम्मीदवार परीक्षा का सब्जेक्ट वाइज डिटेल एग्जमा डेट, टाइम ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर चेक कर सकते हैं। परीक्षा 11 से 28 मार्च तक सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी।

4,62,589 कैंडिडेट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन

सीयूईटी पीजी परीक्षा 157 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए कुल 4,62,589 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

कब आयेगा एडमिट कार्ड

एनटीए ने कहा कि सीयूईटी पीजी की एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप, परीक्षा शुरू होने से लगभग सात दिन पहले वेबसाइट nta.ac.in और pgcuet.samarth.ac.in पर जारी की जाएंगी। एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख की फिलहाल पुष्टि नहीं की गई है।

CUET PG 2024 Schedule Direct link to check

हेल्पलाइन नंबर

किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को cuet-pg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं। कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि परीक्षा के संबंध में लेटेस्ट अपडेट के लिए nta.ac.in, pgcuet.samarth.ac.in वेबसाइटों पर विजिट करते रहें।

सीयूईटी पीजी परीक्षा क्यों?

सीयूईटी पीजी देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन पाने के इच्छुक छात्रों के लिए सिंगल विंडो अपॉर्चुनिटी है।

ये भी पढ़ें

National Science Day 2024: क्या है रमन इफेक्ट, कौन थे सीवी रमन?

एक तरफ 4 मिलियन डॉलर, एक तरफ बाल्टी, ऐसी है रितेश अग्रवाल OYO की कहानी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर