CUET UG 2024 रजिस्ट्रेशन 26 मार्च तक, Direct Link से करें अप्लाई, चेक करें एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड

Published : Feb 28, 2024, 11:12 AM ISTUpdated : Feb 28, 2024, 11:13 AM IST
CUET UG 2024 registration

सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दिये हैं। परीक्षा 15 मई और 31 मई तक आयोजित होगी। कैंडिडेट 26 मार्च तक Exams.nta.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट या सीयूईटी यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 26 मार्च तक अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Exams.nta.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सीयूईटी यूजी 2024 एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड

सीयूईटी यूजी 2024 के लिए एंट्रेस एग्जाम 15 मई, 2024 और 31 मई, 2024 को आयोजित की जायेगी। उम्मीदवार 28 मार्च से 29 मार्च तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड मई 2024 के दूसरे सप्ताह में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।

13 भाषाओं में परीक्षा

CUET UG 2024 परीक्षा कुल 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जायेगी।

CUET UG 2024 Direct Link to Apply

CUET UG 2024: आवेदन कैसे करें

  • कैंडिडेट सबसे पहले एग्जाम वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
  • अब होमपेज पर CUET UG 2024 एप्लिकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्टेशन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अपना फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित करें।

ये भी पढ़ें

CUET PG 2024 शेड्यूल जारी, सब्जेक्ट वाइज एग्जाम डेट-टाइम, हेल्पलाइन नंबर, एडमिट कार्ड अपडेट्स चेक करें

लेन देन को बेहद आसान बनाने वाले paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा की कहानी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर