Education

लेन देन को चुटिकयों का काम बनाने वाले विजय शेखर शर्मा को जानिए

Image credits: social media

विजय शेखर शर्मा का इस्तीफा

विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट बैंक के चेयरमैन और बोर्ड मेंबर पद से से इस्तीफा दे दिया है। पेटीएम पेमेंट बैंक पर RBI की कार्रवाई के बाद बोर्ड में कई बदलाव किए गए हैं।

Image credits: social media

पेटीएम पेमेंट बैंक बोर्ड का पुनर्गठन

विजय शेखर शर्मा के इस्तीफे बाद पेटीएम पेमेंट बैंक बोर्ड का पुनर्गठन किया गया। कई नए चेहरे शामिल किए गए। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर बोर्ड सदस्य होंगे।

Image credits: social media

पेटीएम पेमेंट बैंक बोर्ड के नये मेंबर

इसके अलावा रिटायर्ड IAS देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व एक्जीक्यूटिव एडायरेक्टर अशोक कुमार गर्ग और रिटायर्ड IAS रजनी सेखरी सिब्बल बोर्ड के सदस्य होंगे। 

Image credits: social media

विजय शेखर शर्मा सबसे बड़े शेयरहोल्डर

बता दें कि RBI के एक्शन के बाद से पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। विजय शेखर शर्मा इस बैंक के सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं।

Image credits: social media

विजय शेखर शर्मा की कुल संपत्ति 120 करोड़

फोर्ब्स के अनुसार विजय शेखर शर्मा की कुल संपत्ति 2022, सितंबर में 120 करोड़ आंकी गई थी।

Image credits: social media

विजय शेखर शर्मा का जन्म

विजय शेखर शर्मा का जन्म 7 जून 1978 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ में हुआ था।

Image credits: social media

विजय शेखर शर्मा का परिवार

मध्यमवर्गीय घर में जन्मे विजय शेखर शर्मा के पिता सुलोन प्रकाश एक शिक्षक थे और मां आशा शर्मा एक गृहिणी थीं। विजय ने 2005 में मृदुला पाराशर से शादी की।

Image credits: social media

दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक

विजय शेखर शर्मा ने मात्र 15 साल की उम्र में ही कॉलेज की पढ़ाई शुरू कर दी थी और 19 साल की उम्र में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंगसे बीटेक की डिग्री हासिल कर चुके थे।

Image credits: social media

इंडियासाइट डॉट नेट वेबसाइट 10 लाख डॉलर में बेची

साल 1997 में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने इंडियासाइट डॉट नेट नाम की एक  वेबसाइट शुरू की थी। दो साल के अंदर ही उन्होंने इस वेबसाइट को 10 लाख डॉलर में बेच दिया था।

Image credits: social media

2010 में लॉन्च किया पेटीएम

फिर साल 2010 में उन्होंने डिजिटल पेमेंट्स और फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जो पेटीएम था। इसने भारत में लेनदेन के तरीके को पूरी तरह से बदल कर बेहद आसान बना दिया।

Image credits: social media