CUET UG Result 2024: NTA सीयूईटी रिजल्ट कहां-कैसे चेक करें, देखें मार्किंग स्कीम

Published : Jul 26, 2024, 05:43 PM ISTUpdated : Jul 26, 2024, 05:49 PM IST
CUET UG 2024 Result Date answer key objection window

सार

CUET UG Result 2024: एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी रिजल्ट की घोषणा जल्द ही की जायेगी। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट cuetug.ntaonline.in से अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। डिटेल नीचे पढ़ें।

CUET UG Result 2024: एनटीए सीयूईटी यूजी रिजल्ट की घोषण जल्द ही होने की संभावना है। जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपने मार्क्स, स्कोर कार्ड सीयूईटी यूजी की ऑफिशियल वेबसाइट cuetug.ntaonline.in और questions.nta.ac.in/CUET-UG/ के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। CUET UG 2024 की फाइनल आंसर की पहले ही जारी कर दी गई ऐसे में अब कैंडिडेट को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है।

कब हुई थी CUET UG 2024 परीक्षा

CUET UG परीक्षा का आयोजन 15 मई, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई 2024 को भारत के बाहर 26 शहरों सहित 379 शहरों में हुआ था। इस परीक्षा में कुल 13.48 लाख कैंडिडेट शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की 7 जुलाई को जारी की गई थी। ऑब्जेक्शन विंडो 9 जुलाई, 2024 को बंद कर दी गई थी। वहीं फाइनल आंसर की 25 जुलाई को जारी की गई।

CUET UG Result 2024: दो बार हुई परीक्षा

सीयूईटी यूजी परीक्षा को लेकर शिकायत दर्ज करने वाले छात्रों की शिकायतों की समीक्षा के बाद उन प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 19 जुलाई को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। CUET UG री एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की 22 जुलाई को जारी की गई थी और ऑब्जेक्शन विंडो 23 जुलाई, 2024 को बंद हुई थी।

सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

  • घोषित होने के बाद सीयूईटी यूजी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध CUET UG रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

सीयूईटी यूजी रिजल्ट 202: मार्किंग स्कीम

  • सही उत्तर के लिए: पांच अंक (+5)
  • किसी भी गलत विकल्प को चिह्नित करने पर माइनस एक अंक (-1)
  • अनुत्तरित क्वेश्चन के लिए कोई अंक (0) नहीं दिया जाएगा

ये भी पढ़ें

LIC में 200 जूनियर असिस्टेंट की भर्ती, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई, सैलरी- 35 हजार

JPSC फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती के लिए 170 वैकेंसी, उम्र- 35 साल, सैलरी शानदार

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर