
Items Not Allowed in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो को देश का सबसे सुरक्षित परिवहन माना जाता है। मेट्रो स्टेशन में कदम रखते ही हर यात्री CISF सुरक्षा कर्मियों और DMRC के CCTV कैमरों की निगरानी में आ जाता है। इस वजह से दिन हो या रात, मेट्रो में सफर करना आम लोगों के लिए काफी सुरक्षित है। लेकिन इस सुरक्षा के कारण कई बार यात्रियों को कुछ चीजें लेकर यात्रा करने में दिक्कत आती है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक माता-पिता और उनके बच्चे को खिलौने की बंदूक लेकर मेट्रो में सफर करने से रोका गया।
DMRC के अनुसार, मेट्रो में सुरक्षा और नियमों का पालन करवाना CISF का काम है। CISF कर्मी न सिर्फ यात्रियों की जांच करते हैं बल्कि उनके सामान की भी पूरी तरह से तलाशी लेते हैं। अगर कोई यात्री मेट्रो में प्रतिबंधित सामान लेकर आता है, तो उसे तुरंत जब्त कर लिया जाता है और उस सामान के साथ मेट्रो में सफर करना मुमकिन नहीं होता।
ये भी पढ़ें- Delhi Metro Fare: 8 साल बाद बढ़ा दिल्ली मेट्रो का किराया, टिकटों में 1 से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी
त्योहारों के दौरान मेट्रो में सुरक्षा और कड़ी कर दी जाती है। DMRC का कहना है कि इसका मकसद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी को रोकना है। कई बार कुछ सामान नकली होते हैं, लेकिन ये भी अन्य यात्रियों में डर और घबराहट पैदा कर सकते हैं। इसलिए, मेट्रो में सफर करने से पहले यह ध्यान रखें कि आप प्रतिबंधित सामान न लेकर जाएं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की झड़प का वीडियो वायरल, बाल खींचते और एक-दूसरे के साथ जमकर की मारपीट
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi