
Nobel Peace Prize Interesting Facts: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी ने यह सम्मान उन्हें 'लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनकी अनवरत लड़ाई' और 'तानाशाही से लोकतंत्र की शांतिपूर्ण बदलाव की कोशिश' के लिए दिया। कमेटी ने घोषणा करते हुए कहा- मारिया मचाडो शांति और साहस की प्रतीक हैं। उन्होंने मुश्किल हालात में भी लोकतंत्र की मशाल जलाए रखी है, जब देश अंधेरे दौर से गुजर रहा था। इस साल के पुरस्कार को लेकर पहले यह कयास भी लगाए जा रहे थे कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह सम्मान मिल सकता है, लेकिन आखिरकार यह सम्मान वेनेजुएला की इस साहसी महिला नेता के नाम हुआ। मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने के बीच जानिए आखिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए विजेता कैसे चुना जाता है और कब से हुई नोबेल शांति पुरस्कार देने की शुरुआत?
ये भी पढ़ें- कौन हैं मारिया कोरिना मचाडो, 2025 नोबेल शांति पुरस्कार विजेता वेनेजुएला की साहसी नेता?
नोबेल शांति पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के तहत 1895 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य है, शांति, राष्ट्रों के बीच भाईचारा और युद्ध रोकने के प्रयासों को सम्मानित करना। अब तक यह पुरस्कार 106 बार दिया जा चुका है। 19 बार ऐसा भी हुआ जब कोई विजेता नहीं चुना गया, क्योंकि उस साल कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिला। कई बार यह पुरस्कार दो या तीन लोगों को संयुक्त रूप से भी दिया गया है, जिन्होंने मिलकर शांति की दिशा में काम किया हो।
ये भी पढ़ें- Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले को मिलता है कितना पैसा? जानें अहम बातें
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi