नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की राजनीतिज्ञ मारिया कोरिना मचाडो को मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति यह सम्मान पाने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी है। जानें नोबेल पुरस्कार क्या है और इसे जीतने वाले को कितना पैसा मिलता है।
Nobel Peace Prize 2025: नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। लंबे समय से इसका इंतजार था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे पाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे थे। लड़ाइयां रुकवाने का दावा कर रहे थे। पुरस्कार वेनेजुएला की राजनीतिज्ञ मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया। उन्हें यह सम्मान लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए मिला है।
क्या है नोबेल पुरस्कार?
नोबेल पुरस्कार को सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार माना जाता है। इसकी स्थापना 1901 में अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा अनुसार की गई थी। अल्फ्रेड नोबेल स्वीडन के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और उद्योगपति थे। उन्होंने अपनी खोज से बहुत धन कमाया था।
नोबेल पुरस्कार 6 कैटेगरी में दिए जाते हैं
1- भौतिकी
2- रसायन विज्ञान
3- शरीर क्रिया विज्ञान या चिकित्सा
4- साहित्य
5- शांति
6- आर्थिक विज्ञान
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को कितना पैसा मिलता है?
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को 1 नोबेल मेडल, 1 डिप्लोमा और 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (10,23,61,699 रुपए) मिलते हैं। सभी नोबेल पदकों पर अल्फ्रेड नोबेल की छवि अंकित होती है। शांति पदक का डिजाइन नॉर्वेजियन मूर्तिकार गुस्ताव विगेलैंड ने तैयार किया है। इसमें अल्फ्रेड नोबेल को अन्य पदकों की तुलना में अलग मुद्रा में दिखाया गया है।
नोबेल शांति पुरस्कार के मानदंड क्या हैं?
नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कोई सख्त मानदंड नहीं हैं। अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार, यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाना चाहिए जिन्होंने, "देशों के बीच भाईचारे के लिए, स्थायी सेनाओं के उन्मूलन या कमी के लिए और शांति सम्मेलनों के आयोजन और बढ़ावा देने के लिए सबसे अधिक या सबसे अच्छा काम किया हो।"
यह भी पढ़ें- वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार, जानिए कौन हैं यह महिला
समय के साथ, इस व्याख्या का दायरा विकसित हुआ है। नोबेल पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शांति पुरस्कार के प्रयास आमतौर पर चार विषयों के अंतर्गत आते हैं:
- शस्त्र नियंत्रण और निरस्त्रीकरण
- शांति वार्ता
- लोकतंत्र और मानवाधिकार
- एक अधिक शांतिपूर्ण और संगठित विश्व का निर्माण
यह भी पढ़ें-Nobel Prize 2025: कौन हैं हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई, जीता साहित्य में 2025 का नोबेल पुरस्कार
