सरकारी नौकरी 2025: DFCCIL में 640+वैकेंसी, सैलरी ₹1.6 लाख तक

Published : Jan 14, 2025, 02:06 PM IST
HLL Recruitment 2024 Sarkari Naukri

सार

DFCCIL में जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और MTS के 642 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकली है। योग्य कैंडिडेट 18 जनवरी से 16 फरवरी 2025 तक आवेदन करें। 

DFCCIL Recruitment 2025: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। DFCCIL ने जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के 642 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार DFCCIL की आधिकारिक वेबसाइट https://dfccil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह मौका उनके लिए है जो सरकारी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

आवेदन प्रक्रिया और तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 18 जनवरी 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 16 फरवरी 2025
  • आवेदन सुधार विंडो: 23 फरवरी से 27 फरवरी 2025

एग्जाम शेड्यूल डिटेल

  • पहला कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1): अप्रैल 2025 (संभावित)
  • दूसरा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2): अगस्त 2025 (संभावित)
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET): अक्टूबर/नवंबर 2025 (संभावित)

पोस्ट और सैलरी

  • जूनियर मैनेजर: ₹50,000 - ₹1,60,000 (E2 लेवल, IDA पे स्केल)
  • एग्जीक्यूटिव: ₹30,000 - ₹1,20,000 (E0 लेवल, IDA पे स्केल)
  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS): ₹16,000 - ₹45,000 (N-1 लेवल, IDA पे स्केल)

आयु सीमा

  • जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव: 18 से 30 वर्ष
  • मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS): 18 से 33 वर्ष

चयन प्रक्रिया

जूनियर मैनेजर

  • CBT 1 और CBT 2
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

एग्जीक्यूटिव

  • CBT 1 और CBT 2
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

ये भी पढ़ें- भारत में काम के घंटों पर ये हैं नियम, ओवरटाइम पर दोगुना वेतन

मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)

  • CBT 1 और CBT 2
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

ये भी पढ़ें- नई नौकरी के बिना इंफोसिस कर्मचारी ने क्यों छोड़ी जॉब? 6 हैरान करने वाली वजहें

कैसे करें आवेदन?

  • DFCCIL की वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती सेक्शन में जाकर आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें- CA मई 2025 शेड्यूल जारी, यहां चेक करें आवेदन और परीक्षा मोड समेत पूरी डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर