एलन मस्क के स्कूल Astra Nova में कैसे मिलता है एडमिशन, जानिए कितनी है फीस? पढ़ाई का तरीका कर देगा हैरान

Published : Jul 08, 2025, 04:35 PM ISTUpdated : Jul 08, 2025, 04:37 PM IST
Elon Musk School Astra Nova fees admission

सार

Elon Musk School Astra Nova Admission Fees 2025: एलन मस्क के एस्ट्रा नोवा स्कूल में बच्चों को रटने की बजाय सोचने का तरीका सिखाया जाता है। बिना बस्ते, होमवर्क और रिपोर्ट कार्ड वाला यह स्कूल खास है। जानिए एलन मस्क के स्कूल की एडमिशन फीस कितनी।

Elon Musk School Astra Nova Admission and Fees: दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन Elon Musk का ऑनलाइन स्कूल इनदिनों चर्चा में है। इस स्कूल का नाम है Astra Nova। अगर आप अपने बच्चे की पढ़ाई को सिर्फ नंबर लाने की दौड़ नहीं मानते और चाहते हैं कि वो चीजों को समझकर सीखे, तो ये स्कूल आपके बच्चे के लिए ही है। यह कोई आम स्कूल नहीं, बल्कि एक ऐसा ऑनलाइन स्कूल है, जहां बच्चों को सोचने का तरीका सिखाया जाता है, न कि रटने की आदत। जानिए एलन मस्क के इस स्कूल Astra Nova में एडमिशन कैसे मिलता है, फीस कितनी है? पढ़ाई का तरीका समेत पूरी डिटेल।

क्या है Astra Nova स्कूल?

Astra Nova खास तौर पर 10 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया ऑनलाइन स्कूल है। यहां कोई भारी बस्ता नहीं होता, न कोई रट्टा मारना होता है और न ही कोई रिपोर्ट कार्ड बनता है और न होमवर्क दिए जाते हैं। इस स्कूल में सिर्फ वही चीजें सिखाई जाती हैं, जो बच्चों के असली जीवन में काम आने वाली हैं।

Astra Nova स्कूल में Maths नहीं, Problem Solving सिखाई जाती है

इस स्कूल में मैथ्स जैसे कठिन विषयों को भी आसान तरीके से पढ़ाया जाता है- जैसे कि Algebra, Geometry और Pre-Calculus के जरिए। साथ ही यहां एक खास क्लास होती है Art of Problem Solving, जिसमें बच्चों को किसी भी समस्या को सोच-समझकर हल करने की कला सिखाई जाती है।

Astra Nova स्कूल के हर टर्म में बदलता है सिलेबस

Astra Nova में पढ़ाई का तरीका भी पारंपरिक स्कूलों से बिल्कुल अलग है। यहां हर कुछ महीनों में नया सिलेबस होता है, ताकि बच्चों का दिमाग नए-नए विचारों से जुड़ता रहे और उनकी जिज्ञासा बनी रहे।

Astra Nova स्कूल की कितनी है फीस?

इस स्कूल की फीस सुनकर आप थोड़ा चौंक सकते हैं। यहां एक घंटे की क्लास की कीमत करीब ₹1.88 लाख (2200 डॉलर) है। छात्र कम से कम 2 घंटे और अधिकतम 16 घंटे की क्लास ले सकते हैं। अगर कोई बच्चा पूरे 16 घंटे की क्लास अटेंड करता है, तो पूरे कोर्स की फीस करीब ₹30.20 लाख (35,200 डॉलर) होती है।

Astra Nova स्कूल में कैसे ले सकते हैं एडमिशन?

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा इस खास शिक्षा पद्धति का हिस्सा बने, तो आप स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट www.astranova.org पर जाकर एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

क्यों खास है एलन मस्क का Astra Nova स्कूल?

Elon Musk का मानना है कि 21वीं सदी के बच्चों को वो एजुकेशन दी जानी चाहिए जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करे। Astra Nova इसी सोच पर बना स्कूल है, जहां सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं बल्कि क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल और क्रिएटिविटी सिखाई जाती है। यह स्कूल बच्चों को सोचने, समझने और सवाल करने की ताकत देता है। यही कारण है कि ये स्कूल अब ग्लोबल एजुकेशन का नया मॉडल बनता जा रहा है।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
BPSC AEDO Salary: बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलेगी?