EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल स्कूलों में बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 4 हजार पद, यहां करें अप्लाई

EMRS Recruitment 2023: एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल में 4000 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। कैंडिडेट स्कूल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Yatish Srivastava | Published : Jun 29, 2023 1:41 PM IST

एजुकेशन डेस्क। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में सरकार की ओर से बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। ईएमआरएस नोटिफिकेशन 2023 के मुताबिक 4 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां की जानी है। ईएमआरएस में जॉब करने के इच्छा रखने वाले कैंडिडेट स्कूल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।

EMRS Recruitment 2023: कुल 4062 पदों पर भर्ती 
सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कुल 4062 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें स्कूल टीचर और स्टाफ के कई पदों को भरा जाना है। इनमें प्रिंसिपल के 303 पद, अकाउंटेंट के 361 पद, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के 759 पद, लैब अटेंडेंट के 373 पद और पीजीटी के सब्जेक्ट वाइज 2266 पद रखे गए हैं। एकलव्य मॉडल स्कूल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस शुरु हो चुका है। 

ये भी पढ़ें. RPSC Recruitment 2023: राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1916 पदों पर होगी भर्ती, कैंडिडेट ऐसे करें अप्लाई

EMRS Recruitment 2023 for 4000 posts: सेलेक्शन प्रोसेस कई फेज में
एकलव्य स्कूलों में भर्ती के लिए सेलेक्शन प्रोसेस भी कई फेज में है। कैंडिडेट्स को पहले रिटेन एग्जाम क्वालिफाई करना होगा। इसके बाद फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। फिर शॉर्ट लिस्ट कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फिर स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा तब जाकर कैंडिडेट का सेलेक्शन होगा। 

ईमआरएस भर्ती 2023 के पदों के लिए एप्लीकेशन फीस
एकलव्य मॉडल स्कूल 2023 भर्ती में प्रिंसिपल की पोस्ट के लिए एप्लीकेशन फीस 2000 रुपए, पीजीटी के लिए 15000 रुपए, और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए 1000 रुपये एप्लीकेशन फीस रखी गई है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट के लिए रजिस्ट्रेशन फ्री है। 

ये भी पढ़ें. HSSC Recruitment 2023: ग्रुप डी के 13 हजार पदों पर निकली बंपर भर्तियां, कैंडिडेट यहां करें अप्लाई

ईमआरएस भर्ती 2023: ऐसे करें अप्लाई

Share this article
click me!