Ex Agniveer को कौन सा राज्य कितना आरक्षण देता है? टॉप पर यूपी-हरियाणा

Published : Dec 22, 2025, 12:08 PM IST

Ex Agniveer Reservation 2025: पूर्व अग्निवीरों को अब BSF कॉन्स्टेबल भर्ती में 50 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण मिलेगा। कई राज्यों में भी सरकारी नौकरी में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20-10 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। नीचे देखें लिस्ट।

PREV
14

BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) में 50% सीटें पूर्व अग्निवीरों को

गृह मंत्रालय ने BSF कॉन्स्टेबल भर्ती के नियम बदल दिए हैं। अब हर साल 50% सीधे भर्ती की सीटें सिर्फ पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए रिजर्व होंगी। साथ ही, 10% सीटें पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए भी सुरक्षित होंगी। सिर्फ BSF ही नहीं, बल्कि अग्निवीरों CRPF, CISF, SSB जैसी अन्य केंद्रीय पुलिस या सुरक्षा फोर्स में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

24

उत्तर प्रदेश में पूर्व अग्निवीरों को 20% तक आरक्षण

पूर्व अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सरकारी नौकरियों आरक्षण दिया है। उन्हें सुरक्षा विभागों में भर्ती में 20% तक आरक्षण दिया गया है। इन सुरक्षा विभागों में UP पुलिस कॉन्स्टेबल, फायरमैन, PAC, UP पुलिस कॉन्स्टेबल, फायरमैन शामिल हैं।

34

हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत रिजर्वेशन

हरियाणा सरकार ने भी अपने पुलिस विभाग की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% सीटें रिजर्व की हैं। साथ ही, अन्य विभागों जैसे- फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन, माइनिंग गार्ड, ग्रुप-C की सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण भी दिया गया है।

44

किन-किन राज्यों में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण?

देश के कई अन्य राज्य में पूर्व अग्निवीरों को राज्य पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। लिस्ट देखें-

  • मध्य प्रदेश- 10 प्रतिशत
  • राजस्थान- 10 प्रतिशत
  • उत्तराखंड- 10 प्रतिशत
  • छत्तसीगढ़- 10 प्रतिशत
  • गुजरात-10 प्रतिशत
  • असम- 10 प्रतिशत
  • ओडिशा- 10 प्रतिशत
  • अरुणाचल प्रदेश- 10 प्रतिशत
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories