GATE 2023 Exam: 4 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा, यहां पढ़ें गाइडलाइंस से जुड़ी डिटेल

Published : Feb 03, 2023, 11:36 AM IST
Exam Hall

सार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर गेट 2023 परीक्षा कल यानी शनिवार 4 फरवरी 2023 से शुरू होगी। यह एग्जाम 4 फरवरी, 5 फरवरी, 11 फरवरी और 12 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 9 जनवरी 2023 को जारी किया गया था। 

एजुकेशन डेस्क। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी- कानपुर (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर) गेट 2023 परीक्षा कल यानी शनिवार 4 फरवरी 2023 से शुरू होगी। बता दें कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एग्जाम 4 फरवरी, 5 फरवरी, 11 फरवरी और 12 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 9 जनवरी 2023 को जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले जिन उम्मीदवारों ने अपने एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड नहीं किए हैं, वे अभी भी GATE की आधिकारिक साइट gate.iitk.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा के दिनों में एग्जाम सेंटर पर सभी उम्मीदवारों को मूल, वैध फोटो पहचान पत्र के साथ गेट एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लाना अनिवार्य होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि वे जो भी पहचान पत्र अपने साथ लेकर जाएं, उसमें फोटो इतनी स्पष्ट और अपडेट हो कि उम्मीदवार से मेल खाती हो और पहचानी जा सके। अगर ऐसा नहीं हुआ तो परीक्षा में बैठने पर रोक लग सकती है। ऐसे में उम्मीदवार वैध और स्पष्ट फोटो वाले पहचान पत्र साथ लेकर ही परीक्षा केंद्र पर जाएं। इनमें पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हो सकता है।

13 दिसंबर को एक्टिव हुआ था मॉक टेस्ट लिंक

इसके अलावा, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर की ओर से परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट भी जारी किया जा चुका है। इसका लिंक 13 दिसंबर 2022 को एक्टिव किया गया था। मॉक टेस्ट लिंक मानविकी और सामाजिक विज्ञान के पेपर सहित सभी प्रश्न पत्रों के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन भी उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए उपस्थित होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर मॉक टेस्ट देख सकते हैं।

16 मार्च को जारी होगा रिजल्ट

उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया और 'ऑन्सर की' उसके बाद एप्लिकेशन पोर्टल पर उपलब्ध की जाएगी। रिएक्शन जहां 15 फरवरी को एक्टिव होगा, वहीं ऑन्सर की यानी उत्तर कुंजी 21 फरवरी 2023 को उपलब्ध होगा। जिन उम्मीदवारों को किसी बात पर आपत्ति होगी, वे 22 फरवरी से 25 फरवरी 2023 के बीच इसे प्रस्तुत कर सकेंगे। बता दें कि इस परीक्षा का परिणाम 16 मार्च को घोषित किया जाएगा। वहीं, संस्थान की ओर से स्कोर कार्ड 21 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। इस संबंध में और अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार गेट की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें