GATE 2024 करेक्शन विंडो डेट रिवाइज्ड, इस तारीख तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार, फीस समेत डिटेल

Published : Nov 10, 2023, 10:30 AM ISTUpdated : Nov 10, 2023, 10:31 AM IST
gate 2024 correction window

सार

GATE 2024 करेक्शन विंडो की डेट रिवाइज की गई है। कैंडिडेट अपने फार्म में 18 नवंबर से 24 नवंबर तक सुधार कर सकते हैं। जानें फीस, एग्जाम डेट समेत पूरी डिटेल।

GATE 2024: भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु ने GATE 2024 करेक्शन विंडो के लिए रिवाइज्ड डेट जारी की हैं। जो उम्मीदवार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 में बदलाव करना चाहते हैं, वे IISc GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in के माध्यम से अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

GATE 2024: कब से कब तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार

GATE के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किए गए ट्वीट के अनुसार, GATE 2024 (GOAPS) के लिए आवेदन पोर्टल 18 नवंबर से 24 नवंबर, 2023 तक लागू शुल्क के साथ एप्लीकेशन में एडिट करने के लिए उपलब्ध रहेगा।

GATE 2024 फॉर्म करेक्शन फीस

ट्वीट में प्रत्येक बदलाव के लिए फीस की डिटेल भी शेयर की गई है। किसी भी डिटेल को बदलने के लिए, उम्मीदवारों को ₹500/- का भुगतान करना होगा। यदि किसी उम्मीदवार को जेंडर को महिला से किसी अन्य लिंग में बदलना होगा, श्रेणी को एससी/एसटी से किसी अन्य में बदलना होगा और पीडब्ल्यूडी/डिस्लेक्सिक से गैर-पीडब्ल्यूडी/डिस्लेक्सिक में बदलना होगा, तो राशि ₹1400/- है।

कब जारी होगी GATE 2024 एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड 3 जनवरी, 2024 को जारी किए जाएंगे और परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं 16 फरवरी को और आंसर की 21 फरवरी, 2024 को उपलब्ध होंगी। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2023 होगी।

कब आयेगा GATE 2024 का रिजल्ट

GATE 2024 के परिणाम 16 मार्च, 2024 को घोषित किए जाएंगे और स्कोर कार्ड 23 मार्च, 2023 को उपलब्ध होंगे। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार IISc GATE की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

 

 

 

ये भी पढ़ें

India Post Sports Quota Recruitment 2023:1889 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें अप्लाई

युद्ध के बीच हमास के टॉप 3 नेता का कतर में लैविश लाइफस्टाइल, संपत्ति

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें