GATE 2025 Result: कब जारी होगा गेट रिजल्ट? कैसे देखें स्कोरकार्ड, कितनी होगी कटऑफ

Published : Mar 15, 2025, 03:15 PM ISTUpdated : Mar 15, 2025, 05:20 PM IST
GATE 2025 answer key how to raise objections

सार

GATE 2025 Result: GATE 2025 का रिजल्ट जल्द जारी होगा। ऑफिशियल अपडेट के अनुसार IIT रुड़की 19 मार्च को रिजल्ट घोषित करेगा। जानिए कैसे चेक करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका, डेडलाइन क्या है?

GATE 2025 Result Date: अगर आपने GATE 2025 परीक्षा दी है, तो अब आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की जल्द ही ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) का रिजल्ट जारी करेगा। यह परीक्षा भारत के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में से एक है, जो हायर एजुकेशन और सरकारी नौकरियों के लिए अनिवार्य मानी जाती है। इस साल लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया, और अब सभी की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। जानिए कब जारी होगा GATE 2025 का रिजल्ट और कहां-कैसे चेक कर सकते हैं।

कब आयेगा GATE 2025 रिजल्ट?

IIT रुड़की द्वारा दी गई ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, GATE 2025 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट एनरोलमेंट आईडी या ईमेल आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। इसके अलावा, स्कोरकार्ड 28 मार्च से 31 मई तक मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकेगा। यदि कोई उम्मीदवार इस अवधि के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करता है, तो उसे ₹500 प्रति पेपर का फीस देना होगा।

GATE 2025 स्कोर के फायदे

इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को M.Tech, PhD और अन्य हायर एजुकेशनल कोर्सेज पाठ्यक्रमों में एडमिशन मिलता है। साथ ही, PSU (पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स) और सरकारी संस्थानों में नौकरी के लिए भी यह स्कोर मान्य होता है। ऐसे में अगर आपने GATE 2025 दिया है, तो इस जानिए रिजल्ट चेक करने का तरीका, कटऑफ और अन्य इंपोर्टेंट डिटेल।

कैसे देखें GATE 2025 का रिजल्ट?

उम्मीदवार अपने एनरोलमेंट आईडी/ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं और GOAPS पोर्टल खोलें।
  • अब अपनी एनरोलमेंट आईडी या ईमेल और पासवर्ड दर्ज करें।
  • GATE 2025 रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
  • आपका स्कोर, कटऑफ और अन्य डिटेल्स स्क्रीन पर दिखेंगी।
  • अब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए सेव कर लें।

GATE 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की डेडलाइन

GATE 2025 स्कोरकार्ड फ्री डाउनलोड 28 मार्च से 31 मई 2025 तक करने की सुविधा मिलेगी। जबकि 31 मई के बाद डाउनलोड करने पर ₹500 प्रति पेपर देने होंगे। GATE 2025 एग्जाम में कुल 30 विषयों की परीक्षा हुई थी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी था। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के थे। उम्मीदवार एक या दो विषयों की परीक्षा में शामिल हो सकते थे।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है