
GATE 2025 Result Updates: अगर आपने GATE 2025 की परीक्षा दी है, तो आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। IIT रुड़की आज, 19 मार्च, को GATE 2025 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार इसे GOAPS पोर्टल (gate2025.iitr.ac.in) पर जाकर देख सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे GATE 2025 रिजल्ट चेक करें और आगे क्या स्टेप्स होंगे।
GATE 2025 Result GOAPS Portal Direct Link
रिजल्ट में कैंडिडेटेंस को मिले मार्क्स की जानकारी होगी। साथ ही पास/फेल स्टेटस होगा, जिससे आपको पता चलेगा कि आपने क्वालीफाई किया या नहीं? आपके विषय और कैटेगरी के अनुसार कटऑफ मार्क्स होंगे। साथ ही नॉर्मलाइज्ड स्कोर भी मिलेगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद, 28 मार्च से 31 मई 2025 तक GATE स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। इस दौरान कोई शुल्क नहीं लगेगा। 31 मई के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए 500 रुपए फीस देनी होगी। बता दें कि GATE का स्कोर 3 साल तक वैध रहता है।
परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को कंप्यूटर-बेस्ड मोड में हुई थी। दो शिफ्ट में एग्जाम हुआ था, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह: 9:30 AM-12:30 PM तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर: 2:30 PM – 5:30 PM तक आयोजित हुई थी। टोटल 65 सवाल, 100 अंकों के लिए पूछे गए थे। सवाल तीन प्रकार के थे- MCQ (Multiple-Choice Questions), MSQ (Multiple-Select Questions) और NAT (Numerical Answer Type)
GATE क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट M.Tech, PhD, PSU भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल, ONGC, BHEL, NTPC जैसी सरकारी कंपनियां GATE स्कोर के आधार पर भर्ती करती हैं। वहीं विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए भी यह स्कोर काम आता है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi