GATE 2025 टॉपर स्वर्णव बिस्वास: जानिए कैसे एक चेस कोच के बेटे ने हासिल की AIR 1, तैयारी की स्मार्ट स्ट्रेटजी

Published : Mar 22, 2025, 11:37 AM IST
GATE 2025 Topper swarnava biswas air 1 success story

सार

GATE 2025 Topper Swarnava Biswas Success Story: स्वर्णव बिस्वास की GATE 2025 में AIR 1 की कहानी आपको हैरान कर देगी। जानिए उनकी सफलता का राज, स्ट्रेटजी और प्रेरणा। कैसे उन्होंने परीक्षा में टॉप किया?

GATE 2025 Air 1 Swarnava Biswas Success Story: GATE 2025 ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल करने वाले स्वर्णव बिस्वास की यह सफलता उनके यह प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल कैपिसिटी, कॉन्सेप्ट क्लैरिटी और अनुशासन का नतीजा है। स्वर्णव बिस्वास, जादवपुर यूनिवर्सिटी से BE (Electronics and Telecommunications) के छात्र हैं। उन्हें हमेशा से कठिन सवालों को हल करने का जुनून रहा। यही जुनून उन्हें GATE में सफलता की ओर ले गया। जानिए GATE 2025 टॉपर स्वर्णव बिस्वास की सक्सेस स्टोरी और GATE स्ट्रेटजी।

GATE 2025 टॉपर स्वर्णव बिस्वास के पिता हैं चेस कोच, मां प्रोफेशनल फोटोग्राफर

कोलकाता के रहने वाले स्वर्णव ने St. Jude's High School, Madhyamgram से स्कूली पढ़ाई पूरी की। उनके माता-पिता भले ही इंजीनियरिंग क्षेत्र से नहीं हैं, लेकिन उन्होंने स्वर्णव को सीखने की आदत और अनुशासन का महत्व सिखाया। उनके पिता MCA ग्रेजुएट, FIDE अर्बिटर और चेस कोच हैं, जबकि उनकी मां एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं।

स्वर्णव बिस्वास का GATE की तैयारी का सफर कैसे शुरू हुआ?

स्वर्णव की GATE जर्नी उनके दूसरे वर्ष में शुरू हुई, जब उन्होंने अपने सीनियर्स को इस परीक्षा में अच्छा परफॉर्म करते देखा। तीसरे वर्ष तक उन्हें समझ आ गया कि GATE सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि IITs में मास्टर्स और PSU की हाई-पेइंग जॉब्स पाने का बेहतरीन अवसर है।

GATE टॉप करने के लिए स्वर्णव की स्ट्रेटजी

GATE 2025 टॉपर स्वर्णव बिस्वास की GATE प्रिपरेशन स्ट्रैटेजी मुख्य रूप से दो चीजों पर टिकी थी- एक मजबूत बेसिक्स पर फोकस करना और दूसरा सही स्टडी रिसोर्सेस का उपयोग करना। यही वो स्ट्रेटजी थी जिससे स्वर्णव बिस्वास GATE 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर पाए। उन्होंने Physics Wallah कोर्सेस और Gate-O-Pedia से इनसाइट्स लिए। डिटेल नोट्स बनाकर हर टॉपिक को कंसेप्ट बेस्ड समझने पर जोर दिया। साथ ही स्टडी शेड्यूल को बैलेंस किया जिसमें कॉन्सेप्ट्स और प्रैक्टिस दोनों पर बराबर ध्यान दिया। पुराने वर्षों के प्रश्नपत्रों (PYQs) को सॉल्व करके अपनी तैयारी को और पक्का किया।

स्वर्णव बिस्वास GATE एग्जाम प्रेशर को कैसे मैनेज किया?

स्वर्णव के अनुसार उनकी बेसिक्स स्ट्रॉन्ग होने की वजह से उन्हें कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई। लेकिन एग्जाम के दौरान सवालों को देखकर थोड़ी घबराहट जरूर हुई। लेकिन उनका फॉर्मूला सिंपल था-सवाल हल करने पर फोकस करो, घबराहट खुद-ब-खुद गायब हो जाएगी। उन्होंने पेपर के कठिनाई स्तर पर चिंता करने की बजाय, समस्याओं को हल करने पर ध्यान दिया, जिससे उन्हें AIR 1 हासिल करने में मदद मिली।

GATE 2025 के बाद क्या है प्लान?

GATE 2025 में टॉप रैंक हासिल करने के बाद, स्वर्णव बिस्वास के पास IIT में मास्टर्स और PSU जॉब्स जैसे कई ऑप्शन्स हैं। लेकिन उनका फोकस VLSI डिजाइन के फील्ड में एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करना और बाद में मास्टर्स करना है। स्वर्णव बिस्वास लॉन्ग का टर्म गोल भी है। जिसमें वे इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में कुछ नया और इनोवेटिव करना चाहते हैं।

GATE कैंडिडेट के लिए स्वर्णव बिस्वास की सलाह

GATE कैंडिडेट को सलाह देते हुए स्वर्णव बिस्वास कहते हैं कि अपनी बेसिक्स को मजबूत करें। बिना क्लियर कंसेप्ट्स के आगे बढ़ना मुश्किल होगा सही स्टडी मटेरियल चुनें, जिसमें Physics Wallah, Gate-O-Pedia जैसी भरोसेमंद सोर्सेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रैक्टिस को प्राथमिकता दें और PYQs और प्रॉब्लम-सॉल्विंग कोर स्ट्रैटेजी बनाएं। फॉर्मूलों को याद करें ये तेजी से सही उत्तर तक पहुंचने में मदद करते हैं।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Richest Politicians 2025: कौन है दुनिया का सबसे अमीर राजनेता? देखें टॉप 5 की लिस्ट
देश की इस बड़ी यूनिवर्सिटी में हो गया ब्लंडर, फेल हो गए 400 M.Com छात्र!