RSSB Class IV Recruitment 2025: राजस्थान में 53749 पदों पर बंपर भर्ती! आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और सैलरी डीटेल

Published : Mar 21, 2025, 05:46 PM ISTUpdated : Mar 21, 2025, 06:10 PM IST
government job vacancy 2025

सार

RSSB Class IV Vacancy 2025: राजस्थान में क्लास 4 भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 53749 पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार 21 मार्च से 19 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। सैलरी समेत पूरी डिटेल पढ़ें।

RSSB Class IV Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने क्लास 4 भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य व इच्छुक कैंडिडेट 21 मार्च 2025 से आवेदन कर सकते हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 अप्रैल 2025 तक है। जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 53749 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानिए इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी डिटेल में।

RSSB Class IV Recruitment 2025: कुल पदों की संख्या और डिपार्टमेंट वाइज डिटेल्स

RSSB Class IV Recruitment 2025 भर्ती के तहत राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों के लिए 53121 पद, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के लिए 34 पद और राज्य सरकार सचिवालय में उपलब्ध रिक्तियां 594 पदों के लिए हैं।

RSSB Class IV Vacancy 2025: आवेदन करने के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन और जरूरी पात्रता

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) क्लास 4 भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (सेकेंडरी) पास होना अनिवार्य है। या इसके समकक्ष कोई मान्यता प्राप्त डिग्री भी मान्य होगी।

Rajasthan Class 4 Recruitment 2025: आयु सीमा और छूट

RSSB क्लास 4 भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

RSSB राजस्थान भर्ती 2025: सैलरी और पे-स्केल

RSSB क्लास 4 भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-1 में सैलरी मिलेगी। प्रोबेशन पीरियड के दौरान राज्य सरकार के नियमानुसार निश्चित मासिक वेतन दिया जाएगा।

RSSB Class IV Vacancy 2025: एप्लीकेशन फीस डिटेल्स

RSSB Class IV Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग और क्रीमी लेयर ओबीसी/ईबीसी कैंडिडेट को 600 रुपए एप्लीकेशन फीस भरनी होगी। जबकि नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/SC/ST/दिव्यांगजन को 400 रुपए आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड से जमा करना होगा।

RSSB Class IV Recruitment 2025: सेलेक्शन प्रोसस और एग्जाम पैटर्न

RSSB क्लास 4 भर्ती 2025 सेलेक्शन प्रोसस की बात करें तो कैंडिडेट को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), टैबलेट बेस्ड टेस्ट (TBT) या ऑफलाइन OMR परीक्षा से गुजरना होगा। परीक्षा का आयोजन 18 से 21 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पेपर पैटर्न पर होगी, जिसमें कुल 200 मार्क्स होंगे। 120 क्वेश्चन पूछे जाएंगे और उम्मीदवारों को 2 घंटे में पेपर सॉल्व करना होगा। सभी क्वेश्चन के अंक समान होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। पेपर का लेवल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की माध्यमिक परीक्षा के स्तर का होगा। परीक्षा कई चरणों में होगी तो नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू की जाएगी। परीक्षा का सिलेबस और अन्य जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

RSSB क्लास 4 भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब "Class IV Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट जरूर निकालें।
  • इस भर्ती से जुड़ी डिटेल जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

RSSB Class IV Recruitment 2025 Detailed Notification Link Here

RSSB Class IV Recruitment 2025 Addendum Here

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Richest Politicians 2025: कौन है दुनिया का सबसे अमीर राजनेता? देखें टॉप 5 की लिस्ट
देश की इस बड़ी यूनिवर्सिटी में हो गया ब्लंडर, फेल हो गए 400 M.Com छात्र!