
GATE 2026 Sample Papers: GATE 2026 का एप्लीकेशन प्रोसेस 25 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रहा है। M.Tech, M.E., Ph.D. डिग्री या PSU में जॉब पाने के इच्छुक इंजीनियरिंग और साइंस बैकग्राउंड के कैंडिडेट के लिए यह एक बेहद अहम परीक्षा है। इस बार परीक्षा फरवरी 2026 में चार दिनों में आयोजित की जाएगी और रिजल्ट 19 मार्च 2026 को आएगा। गेट 2026 की तैयारी शुरू करने में मदद के लिए IIT गुवाहाटी ने सैंपल पेपर्स और पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर जारी कर दिए हैं। ये पेपर्स छात्रों को एग्जाम पैटर्न समझने, मुश्किल टॉपिक्स की पहचान करने और समय का सही उपयोग करने में बहुत मदद करेंगे।
GATE परीक्षा हर साल रोटेशन के आधार पर IITs और IISc द्वारा आयोजित की जाती है। इस बार IIT गुवाहाटी परीक्षा का आयोजन करेगा। उम्मीदवार GATE 2026 सैंपल पेपर्स ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार इंजीनियरिंग साइंसेस कैटेगरी में नया सेक्शन Energy Science (XE-I) भी जोड़ा गया है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वो न केवल अपने मुख्य सब्जेक्ट पर ध्यान दें, बल्कि General Aptitude के लिए भी तैयारी शुरू करें।
GATE 2026 ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टार्ट: 25 अगस्त 2025 से 25 सितंबर 2025
GATE 2026 लेट फीस के साथ एप्लीकेशन: 26 सितंबर 2025 से 6 अक्टूबर 2025
GATE 2026 एग्जाम डेट: 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026
GATE 2026 रिजल्ट: 19 मार्च 2026
परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे पात्रता, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो उम्मीदवारों के इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और साइंस के नॉलेज को परखने के लिए आयोजित की जाती है। GATE स्कोर M.Tech, M.E., Ph.D. जैसे पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए इस्तेमाल होता है। कई PSUs में भर्ती के लिए भी GATE स्कोर मान्य है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में होती है और स्कोर तीन साल तक वैध रहता है।
ये भी पढ़ें- United Nations Career 2025: संयुक्त राष्ट्र में कैसे मिलती है नौकरी? जरूरी योग्यता और सेलेक्शन प्रोसेस
GATE 2026 Sample Question Paper Direct Link to Download
GATE 2026 सैंपल पेपर्स से छात्रों को परीक्षा की तैयारी में कई तरह से मदद मिलेगी। वे इसके जरिए परीक्षा का पैटर्न और क्वेश्चन टाइप समझ सकते हैं। कठिनाई स्तर का अंदाजा लगा सकते हैं। बार-बार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर फोकस कर सकते हैं। टाइम मैनेजमेंट की स्ट्रेटजी बना सकते हैं। सैंपल पेपर्स खासकर नए सब्जेक्ट्स जैसे Energy Science के लिए काफी मददगार हैं। इन्हें टाइम लिमिट में हल करने से स्पीड और सटीकता बढ़ती है।
ये भी पढ़ें- Fund For Startup 2025: आपके पास है इनोवेटिव स्टार्टअप आइडिया? इस IIT से मिलेगी 20 लाख रुपये की मदद