सही करियर चुनने में है कंफ्यूजन? ये 7 ऑनलाइन टूल्स करेंगे मदद!

How to choose the right career: स्टूडेंट्स और युवा प्रोफेशनल जो सही करियर चुनने को लेकर कंन्फ्यूज हैं, उनके लिए ऑनलाइन करियर असेसमेंट टूल्स मददगार हैं। ये टूल्स आपकी रुचियों, क्षमताओं और व्यक्तित्व के आधार पर सही करियर सजेशन देते हैं।

Anita Tanvi | Published : Aug 23, 2024 12:48 PM IST / Updated: Aug 24 2024, 09:51 AM IST

How to choose the right career: स्टूडेंट्स और युवा प्रोफेशनल जो अपने लिए सही करियर चुनने को लेकर कंन्फ्यूज हैं उनके लिए ऑनलाइन करियर असेसमेंट टूल्स बुहत मददगार है। ये टूल्स आपकी रुचियों, क्षमताओं और व्यक्तित्व के आधार पर सही करियर सजेशन देते हैं। जानिए कुछ टॉप ऑनलाइन करियर असेसमेंट टूल्स के बारे में। यह भी कि ये कैसे एक स्टूडेंट या प्रोफेशनल को अपने लिए सही करियर चुनने में मदद करते हैं। 

1. Myers-Briggs Type Indicator (MBTI)

Latest Videos

कैसे मदद करता है: पर्सनालिटी टाइप: MBTI आपकी पर्सनालिटी के आधार पर करियर सजेशन देता है। यह आपको आपक रुचियों के अनुसार उपयुक्त करियर विकल्पों की पहचान करने में मदद करता है। यह टूल यह समझने में मदद करता है कि आप किस प्रकार के वर्किंग एनवायरनमेंट में सबसे अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं।

लिंक: MBTI

2. Holland Code (RIASEC) Test

कैसे मदद करता है: यह टेस्ट आपके प्रोफेशनल इंटरेस्ट को तीन मेन कैटेगरी (जैसे कि रियल, चेक, क्रिएटिव, सोशल, एंटरप्रेन्योरशिप, और ट्रेडिशनल) में विभाजित करता है और उनके आधार पर करियर सुझाव देता है। इसमें आपको ऐसे करियर विकल्प मिलते हैं जो आपकी रुचियों और क्षमताओं के साथ मेल खाते हैं।

लिंक: RIASEC Test

3. CareerOneStop Interest Assessment

कैसे मदद करता है: यह टूल आपके वर्किंग स्टाइल और रुचियों के आधार पर करियर सुझाव प्रदान करता है। यह आपको यह समझने में मदद करता है कि आपकी प्राथमिकताएं किस प्रकार के करियर में फिट होती हैं। यह एक विस्तृत रिपोर्ट प्रदान करता है जिसमें संभावित करियर क्षेत्रों और संबंधित ट्रेनिंग की जानकारी होती है।

लिंक: CareerOneStop Interest Assessment

4. O*NET Interest Profiler

कैसे मदद करता है: यह टूल आपके काम में आपके इंटरेस्ट का एनालिसिस करता है और आपके लिए उपयुक्त करियर फील्ड की सिफारिश करता है। यह विभिन्न करियर ऑप्शन के बारे में जानकारी भी प्रदान करता है, जैसे कि सैलरी, वर्किंग कंडीशन, और जरूरी स्किल।

लिंक: O*NET Interest Profiler

5. StrengthsFinder

कैसे मदद करता है: यह टूल आपकी नैचुरल ताकत और क्षमताओं की पहचान करता है और उन पर आधारित करियर गाइडेंस प्रदान करता है। यह आपकी ताकत को समझने और उनका उपयोग करने के तरीके के बारे में सजेशन प्रदान करता है।

लिंक: StrengthsFinder

6. Career Aptitude Test by Princeton Review

कैसे मदद करता है: यह टेस्ट आपकी प्रोफेशनल क्षमताओं और रुचियों का विश्लेषण करता है और उन आधार पर करियर सुझाव प्रदान करता है। इसका उपयोग करना आसान है और इसमें स्पष्ट परिणाम और करियर सलाह शामिल होती है।

लिंक: Princeton Review Career Test

7. 16Personalities

कैसे मदद करता है: यह टूल MBTI सिद्धांत पर आधारित है और आपकी पर्सनालिटी की विशेषताओं के आधार पर करियर सुझाव प्रदान करता है। यह आपके पर्सनालिटी टाइप के बारे में पूरी डिटेल और संबंधित करियर सुझाव प्रदान करता है।

लिंक: 16Personalities

ऑनलाइन करियर असेसमेंट टूल्स का उपयोग कैसे करें

रजिस्ट्रेशन और साइन-अप: अधिकांश टूल्स का उपयोग करने के लिए आपको पहले एक अकाउंट बनाना होता है।

क्विज और क्वेश्चनायर: एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद, आपको एक क्वेश्चनायर भरनी होगी जो आपकी रुचियों, क्षमताओं और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी जुटाती है।

रिपोर्ट और सजेशन: क्वेश्चनायर भरने के बाद, आपको एक डिटेल रिपोर्ट मिलेगी जिसमें करियर सजेशन, जरूरी स्किल, और संबंधित क्षेत्र की जानकारी शामिल होगी।

अधिक जानकारी और रिसर्च: रिपोर्ट पाने  के बाद, आप दिए गए करियर सुझावों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त रिसर्च कर सकते हैं।

इन ऑनलाइन करियर असेसमेंट टूल्स का उपयोग करके स्टूडेंट्स अपने प्रोफेश्न इंटरेस्ट और क्षमताओं के आधार पर सही करियर विकल्प पहचान सकते हैं और सही निर्णय ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें

बिहार शिक्षक भर्ती में गड़बड़ियां: फर्जी डॉक्यूमेंट्स और नियमों की भयंकर अनदेखी

होश उड़ा देंगे Ukraine के 8 अजीबोगरीब रिवाज!

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?