HP 10th Result 2024 out: रिधिमा शर्मा बनी हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं टॉपर, 99.86% मार्क्स मिले

Published : May 07, 2024, 11:35 AM IST
HP 10th result 2024 toppers list

सार

HP 10th Result 2024 out: HPBOSE कक्षा 10 की परीक्षा 2024 में रिधिमा शर्मा ने टॉप किया है। उन्हें 99.86% मार्क्स मिले हैं। नीचे देखें हिमाचल प्रदेश बोर्ड 2024 टॉपर्स लिस्ट, नाम और पर्सेंटेज।

HP 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज, 7 मई, 2024 को एचपी 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी। HPBOSE कक्षा 10 की परीक्षा में रिधिमा शर्मा ने टॉप किया है। उन्होंने परीक्षा में 699 अंक हासिल किये. उसका स्कोर प्रतिशत 99.86% है। इस साल टॉप 10 लिस्ट में कुल 92 छात्र हैं जिनमें से 72 लड़कियां हैं।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं टॉपर्स 2024

रिधिमा शर्मा- 99.86%

कृतिका शर्मा- 99.71%

शिवम शर्मा- 99.57%

धृति टेगटा- 99.57%

रुशिल सूद- 99.57%

टॉप 10 लिस्ट में कुल 92 छात्र हैं जिनमें से 72 लड़कियां

इस साल लड़कों में से सिर्फ एक शिवम शर्मा ने टॉप 3 लिस्ट में जगह पाई है। शिवम शर्मा को 99.57% मार्क्स मिले हैं। टॉप 10 लिस्ट में कुल 92 छात्र हैं जिनमें से 72 लड़कियां हैं। इस साल कुल 44775 लड़कियों और 46847 लड़कों ने परीक्षा के लिए रिजस्ट्रेशन कराया , जिनमें से 44559 लड़कियां और 46571 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं में 67988 छात्र पास

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं में रजिस्टर्ड कुल छात्र- 91622

परीक्षा में शामिल कुल छात्रों की संख्या - 91130

परीक्षा में पास कुल छात्रों की संख्या- 67988

परीक्षा में असफल कुल छात्रों की संख्या- 12613

HPBOSE 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

हिमाचल प्रदेश 10वीं रिजल्ट चेक करने के छात्र नीचे दिये गये आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • अब रिजल्ट सेक्शन पर पहुंचें, यहां कक्षा 10वीं रिजल्ट की एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ब्रांच भरें और लॉगिन करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जायेगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए अपने स्कोर कार्ड की एक कॉपी प्रिंट कर सुरक्षित रख लें।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 कब हुई थी

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा इस साल 2 से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। 90000 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें

HP 10th Result 2024: हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड में 74.61% छात्र पास, Direct Link

फिजूलखर्ची की आदतों से सुर्खियां बटोरती है यह बिजनेस वुमन, जानिए

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर